प्रतापगढ़ के मान्धाता में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति घटना स्थल से किया गया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हत्या जैसे जघन्य अपराध के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पहले हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

उक्त घटना का वादी स्वयं मृतका का पिता है। वादी निवासी ग्राम- पीपरपुर ढेमा, थाना- मानधाता जनपद प्रतापगढ की तहरीर के अनुसार अपनी पुत्री की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्व श्रवण कुमार वर्मा पुत्र छोटेलाल वर्मा निवासी पीपरताली भग्गू का पुरवा, थाना- मानधाता, जनपद- प्रतापगढ से हिन्दु रीति रिवाज से शादी सम्पन्न किया था।

वादी के दामाद श्रवण कुमार वर्मा वैण्ड पार्टी आक्रेस्टा चलाता है। उसी मे किसी लडकी से चक्कर है। जिस कारण उसकी पुत्री को पूर्व मे भी मारता पीटता था एवं मेरी पुत्री को अपने रास्ते से हटाने के लिए दिनांक 26/9/2025 को 1-2 बजे के मध्य सुवह उसकी पुत्री का गला काटकर श्रवण कुमार वर्मा उपरोक्त ने हत्या कर दी।

दिनांक- 26.09.2025 को डायल-112 से सूचना प्राप्त होने पर थाना मान्धाता पुलिस को ग्राम पीपरताली, भागू का पुरवा पहुँची, जहाँ श्रवण कुमार पुत्र छोटे लाल के घर के बरामदे में एक तख्त पर एक महिला का शव गर्दन कटी हुई मृत अवस्था में पाया गया था।

हत्या जैसी घटित घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा शीघ्र अनावरण हेतु विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। फॉरेंसिक टीम एवं फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म परीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए।

वहीं थाना प्रभारी एवं स्वाट टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु सतत प्रयास किए जा रहे थे। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में पुलिस आरोपी की तलाश में सक्रिय थी।

थाना प्रभारी मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह एवं स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार चौरसिया मय हमराह द्वारा थाना मान्धाता पर पंजीकृत मु0अ0सं0 122/25 धारा- 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त श्रवण कुमार वर्मा पुत्र छोटेलाल वर्मा, निवासी ग्राम- पीपरताली भग्गू का पुरवा, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 37 वर्ष को घटना स्थल से ही गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर कब्जे से एक अदद चापड़, जो घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल था, को भी बरामद किया गया, जिसके संबंध में उपरोक्त अभियोग में धारा- 238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। ऐसे अपराध सिर्फ सनकी किस्म के लोग ही कर सकते हैं, जिन्हें कानून का भय नहीं होता। वह सिर्फ क्षणिक सोच के गिरफ्त में आकर अपना जीवन नष्ट कर लेता है।

अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं आरकेस्ट्रा एवं बैण्ड पार्टी चलाता हूं l उसी में एक लड़की है। जिससे मैं बात करता हूं l ये बात मेरी पत्नी मृतका जान गयी थी। मेरी पत्नी को ये बात नागवार गुजरता था। इसी बात को लेकर अकसर हम दोनों में वाद विवाद होता रहता था। मैं इससे तंग आ गया था और इसको अपने जीवन के रास्ते से हटाना चाहता था।

जब आज मैं अपना प्रोग्राम करके घर आया तो हमारे घर के बरामदे में सोयी थी l माता-पिता धान के खेत में गये थे, बच्चे अन्दर सो रहे थे। मौका देखकर पूर्व से घर में रखे चापड़ को उठाकर मैंने ताबड़तोड़ वार करके उसकी गर्दन को लगभग काट दिया था। जिसके बाद मैने खुद को बचाने के लिए चापड़ को घर के पीछे स्थित कुआं में फेक दिया था।

फिर घर आकर हाथ पैर धोया, लेकिन मैने देखा कि मेरे शर्ट पर भी खून के धब्बे लगे हुये थे, जिसको छुपाने के लिये मैं घर से पड़ोस के गांव की तरफ गया, वहां पर सड़क के किनारे अरहर के खेत में अपना शर्ट छुपा दिया। तत्पश्चात घर पर आकर शोर मचाया कि मेरी पत्नी को किसी ने मार दिया है। जिस पर आस-पड़ोस के लोग इकठ्ठा हुये और पुलिस को सूचना दिये।

जघन्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह उप निरीक्षक अनूप यादव, हेड कांस्टेबल अंजनी कुमार, कांस्टेबल अनी कुमार व महिला कांस्टेबल प्रीती मिश्रा मय चालक हेड कांस्टेबल रतनलाल त्रिपाठी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार चौरसिया मय हमराह जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000