दबंगों के आगे एसडीएम कुंडा का आदेश बेअसर, लेखपाल नहीं खाली करवा पा रहा तालाब

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जे पर बाबा का बुलडोजर लगातार गरज रहा है, लेकिन कुंडा तहसील के बाबागंज विकास खंड के ग्राम पंचायत सराय खानदेव के मजरा दया का पुरवा, पिपरन का पुरवा में तालाब पर गांव के नंदलाल पाल समेत कुछ दबंगो और कुछ ग्रामीणों ने कब्जा कर मकान बना लिया है। पहले तालाब की जमीन पर मिट्टी डालकर झोपड़ी डाली और उसके बाद पक्का निर्माण करा लिया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि जब भी किसी ग्रामीण ने शिकायत की तो लेखपाल ने जांच में ही मामला निपटा दिया। आज आलम ये है कि करीब चार बीघे से अधिक तालाब पर कब्जा हो गया है।

 

ग्रामीणों ने तालाब पर हो रहे कब्जे को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों ने लेखपाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। लेखपाल ने मामले पर लीपापोती कर दी। दया का पुरवा में तालाब के एक चौथाई भाग पर गांव के ही एक दबंग ने क्षेत्रीय लेखपाल से सांठगांठ करके पहले झोपड़ी डालकर अतिक्रमण किया और बाद में झोपड़ी डाली फिर पक्का निर्माण कराकर इमारत खड़ी करवा दी। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले लेखपाल को फोन कर सूचना दी थी कि तालाब पर गांव के एक दबंग ग्रामीण कब्जा कर मकान बनवा रहा है। इससे पहले भी लोगों ने झोपड़ी आदि डालकर तालाब की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी। शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल पहुंचे तो, मगर लीपापोती कर अतिक्रमणकारी दबंग से सांठगांठ कर मामला खत्म कर दिया। लेखपाल की लापरवाही से तालाब का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है।

 

प्रधान नीलम मिश्रा ने उपजिलाधिकारी कुंडा सतीश चंद्र त्रिपाठी से तालाब पर अतिक्रमण की जांच कराकर तालाब से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। एसडीएम कुंडा सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह मामला राजस्व विभाग से संबंधित है। राजस्व विभाग मौके पर पंहुच कर इसकी जांच कर रही है। अगर अतिक्रमण है तो संबंधित पर कार्रवाई होंगी। राजस्व निरीक्षक तथा थाना प्रभारी महेशगंज को निर्देश दिया है। लेखपाल तीर्थराज ने बताया कि तालाब पर हुए इस अतिक्रमण की शिकायत से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कलेक्ट्रेट कोषागार की महिला कर्मी को 12 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथो पकड़ा     |     पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली     |     कैसरबाग कचहरी के पास वकीलों के दो गुटों में देर रात फायरिंग, दो को लगी गोली, हालत गंभीर     |     हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म     |     कुर्सी टूटने पर जमकर चले लाठी डंडे, मौके पर एक की मौत, कई घायल     |     नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, खाद्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई में सच आया सामने     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000