विकास खंड मांधाता में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करते विधायक जीत लाल पटेल एवं ब्लॉक प्रमुख मान्धाता व उनके प्रतिनिधि... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ 23 जोड़ो के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन मांधाता विकास खंड परिसर में हुआ सम्पन्न By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jun 10, 2022 577 प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में विकासखंड मांधाता में 23 जोड़ो का कराया गया। सभी जोड़ों को बैग में सामान के साथ-साथ और भी उपहार दिए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विश्वनाथगंज विधानसभा से अपना दल एस के विधायक जीतलाल पटेल ब्लाक प्रमुख मांधाता इसरार अहमद एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद के द्वारा नव युगल जोड़ों को एक पायल और प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर विधायक जीत लाल पटेल मांधाता प्रमुख इसरार अहमद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी मान्धाता अरुण कुमार सत्येंद्र सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे और 23 जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नव दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए कामना किए। यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है। समाचार 577 Share