विधानसभा, लोकसभा में मिली जीत पर तो सवाल नहीं उठाया, फिर मिल्‍कीपुर पर क्‍यों- अखिलेश पर राजभर का कटाक्ष

गाजीपुर। सपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव के परिणामों पर सवाल उठाए हैं, अब इस मसले पर ओमप्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। राजभर ने गाजीपुर में मीडिया से बातचीत में कहा, इससे पहले 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 2 पर समाजवादी पार्टी और 7 पर बीजेपी जीती है। लोकसभा चुनाव में एसपी 35-37 सीटें जीती थी, लेकिन तब तो उन्होंने अपनी जीत पर सवाल नहीं उठाया।

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने करोड़ों लोगों को घरौनी देकर राजस्व सम्बन्धी विवादों के समाधान किया है। हर आवास से वंचित व्यक्ति को आवास की सुविधा देने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर तेजी से कार्य हो रहा है। हर पात्र व्यक्ति को आवास मिलेगा।

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा के जीत पर विपक्षी सपा ने सरकारी मिशनरी के दुरुपयोग का अरोप लगाया है। इस पर राजभर ने कहा, जनता ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा करके वोट देकर जीत दिलाई है। गरीबों के लिए सरकार की योजनाएं बन रही है। गरीब बीजेपी के साथ है।

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर बोलते हुए ओपी राजभर ने कहा कि पीएम मोदी की विकास योजनाओं और कल्याणकारी नीति पर जनता को विश्वास है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं के टोल टैक्स माफ करने के अखिलेश यादव के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाने पर टोल टैक्स देने में क्या दिक्कत है।

सोमवार को मरदह-कासिमाबाद मार्ग पर सेवठा गांव स्थित इंद्रावती फिलीग स्टेशन का फीता काटकर पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ बोर्ड, हज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के बाद उन्‍होंने मीडिया से बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राजनीतिक प्रतिक्रियाएं दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000