प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस भीषण हादसे की शिकार, 7 की हुई मौत

जबलपुर के सिहोरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। सभी श्रद्धालु ट्रैवलर गाड़ी में सवार होकर प्रयागराज से लौट रहे थे। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर गाड़ी जैसे ही सिहोरा तहसील के नजदीक मोहला और बरगी के बीच पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि सिहोरा के मोहला पुल से गलत दिशा से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक के चलते यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर गाड़ी के अलावा एक अन्य कार भी ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में ट्रैवलर में सवार सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी भी सामने आई है। जिनका प्रशासनिक और पुलिस के अमले के द्वारा ररेस्क्यू किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैवलर गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और वे कुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए हुए थे। ट्रैवलर गाड़ी जैसे ही सिहोरा के मोहला और बरगी गांव के बीच पहुंची तभी यह हादसे का शिकार हो गई। जबलपुर के सिहोरा में हुए हादसे की खबर पाकर प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा है।

कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। फिलहाल हादसे में 2 से 3 लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है, जिन्हें सिहोरा तहसील के सरकारी अस्पताल और जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया गया है।

CM यादव ने जताया दुख…

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए ‘X’ पर लिखा, ”जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर प्रयागराज से वापस आ रही ट्रैवलर और ट्रक की भीषण सड़क दुर्घटना में आंध्रप्रदेश राज्य के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत ही दुखद है, मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों का समुचित उपचार एवं सभी मृतकों के परिजनों से संपर्क कर पार्थिव देह को पहुंचाने की व्यवस्था की जाए. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000