काशीवासियों का खत्म हुआ इंतजार:16 सितंबर से विश्वनाथ धाम से बाबा वैद्यनाथ धाम तक दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कल पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

वाराणसी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की काशीवासियों की इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। देवघर(जसीडीह स्टेशन)से काशी के बीच घोषित वंदे भारत एक्सप्रेस का निमित संचालन 16 सितंबर से किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टाटा नगर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस विश्वनाथ धाम से बाबा वैद्यनाथ धाम का रिश्ता मजबूत करेगी। 15 सितंबर को झारखंड के देवघर से पांचवीं नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलकर काशी पहुंचेगी।

आठ कोच की यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन पहले दिन उद्घाटन स्पेशल बनकर चलेगी।इस दौरान गाड़ी संख्या- 02249 को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जसीडीह, किउल, नवादा, गया, सासाराम,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए रात 9 बजे वाराणसी पहुंचेगी।वहीं 16 सितंबर से वंदे भारत का नियमित संचालन होगा। वंदे भारत मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।

गाड़ी संख्या-22500 कैंट स्टेशन से सुबह 6.20 बजे चलकर 7 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 8.15 बजे सासाराम, 9.25 बजे गया, 10.20 बजे नवादा, पूर्वाह्न 11.30 बजे किउल, दोपहर 1.15 बजे जसीडीह स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1.40 बजे देवघर पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या-22499 देवघर से दोपहर 3.15 बजे चलकर 3.22 बजे जसीडीह, 4.40 बजे किउल, 5.48 बजे नवादा, 7.10 बजे गया, 8.18 बजे सासाराम, 9.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशनों पर रुकते हुए रात 10.30 बजे कैंट पहुंचेगी।

वाराणसी-नई दिल्ली दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में जुड़ने से पहले नया रैक शुक्रवार की शाम कैंट स्टेशन पहुंचा। स्थानीय अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर 20 कोच वाले रैक की क्षमता परखी। परीक्षण के बाद रैक को वाशिंग लाइन में भेज दिया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) व निदेशक गौरव दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000