अतिक्रमण हटाने गयी SDM मैडम को महिला ने जमकर पीटा , गुस्साई महिला ने बाल पकड़कर घसीटा,विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजस्थान के गंगापुरसिटी जिले में अतिक्रमण हटाने गईं एसडीएम की ग्रामीणों से झड़प हो गई। इस बीच एक महिला ने एसडीएम सुनीता मीणा के बाल पकड़कर खींच दिए। करीब 20 सेकेंड तक महिला एसडीएम के बाल पकड़ी रही। बड़ी मुश्किल से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने एसडीएम को महिला के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों ने एसडीएम पर बुजुर्ग को धक्का देने का आरोप लगाया है। इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला जिले के उपखंड टोडाभीम इलाके के गांव नाद का है। यहां कृषि भूमि पर एक धर्मकांटा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इसे बिना स्वीकृति के बनाया गया है। जिसे हटाने के लिए पहले भी नोटिस जारी किए गए थे। गुरुवार को शाम करीब 4 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम धर्मकांटा हटाने के लिए बुलडोजर सहित पहुंच गई. इस बीच वहां मौजूद लोगों ने कार्रवाई का विरोध कर दिया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम में कहासुनी हो गई।

महिला ने SDM के बाल पकड़कर खींचे

अचानक वहां मौजूद एक महिला बुलडोजर के सामने उसे रोकने आ गई। एसडीएम सुनीता मीणा ने महिला को वहां से हटाया। गुस्साई महिला ने एसडीएम के बाल पकड लिए और उन्हें झुका दिया। यह देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें बचाने लिए दौड़े। महिला ने बामुश्किल एसडीएम के बाल छोड़े। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जो 1 मिनट 17 सेकेंड का है।

वीडियो में एसडीएम और महिला के बीच झड़प होते दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम सुनीता मीणा ने कहा कि प्रशासन गांव में अतिक्रमण हटाने गया था। इस दौरान लोगों ने विरोध किया तो आपस में कहासुनी हो गई। इस बात को तूल नहीं दिया जाए।

‘पिता को दिया धक्का, मां से की लड़ाई’

जिस महिला से एसडीएम की झड़प हुई उसके बेटे तोताराम मीना का कहना है कि धर्मकांटा खातेदारी जमीन पर बना हुआ है। 27 अगस्त को उन्हें तहसीलदार से नोटिस मिला था। उन्होंने अपने वकील के जरिए तहसीलदार के सामने आपनी बात रखी थी। उसका आरोप है कि गुरुवार को बिना नोटिस के धर्मकांटा हटाने के लिए बुलडोजर समेत टीम आ गई। उसने बताया कि एसडीएम ने उसके पिता को धक्का दिया था और मां से लड़ाई को उतारू हो गई थी। तोताराम का आरोप है कि एसडीएम ने किसी रंजिश के तहत हमारे साथ ये व्यवहार किया। मामला बढ़ने के बाद प्रशासन वापस लौट गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000