पुलिस चौकी में प्रभारी के सामने चौकीदार ने किया आत्मदाह, महिला से छेड़खानी का लगा था आरोप

यूपी के मिर्जापुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी के सामने ही एक चौकीदार ने खुद आग लगा लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक चौकीदार काफी ज्यादा झुलस चुका था। आननफानन उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी सुरेश उर्फ संतोष (42) गैपुरा चौकी में चौकीदार है। उस पर एक युवक ने आरोप लगाया था कि सुरेश उसकी मां को परेशान करता है। इसी को लेकर गैपुरा चौकी प्रभारी ने दोनों पक्ष को बुलाया था। बातचीत कर सुलह होने के बाद चौकीदार महिला का आधार कार्ड लेने उसके घर गया।

पुलिस ने लिया चौकीदार का बयान…

चौकीदार लौटकर गैपुरा पुलिस चौकी आया तो हाथ में पेट्रोल से भरा एक बोतल था। चौकी में मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले चौकीदार ने पेट्रोल को खुद पर उड़ेल लिया और माचिस जला ली। आग लगते ही हड़कंप मच गया। चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे चौकीदार को आननफानन  मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान ही पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। मंडलीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया।

युवक ने लगाए थे ये आरोप…

सूचना पाकर सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा मंडलीय अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि एक गांव निवासी एक युवक ने पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि गैपुरा चौकी का चौकीदार उसकी मां को परेशान करता है। फोन करता है। मिलने के लिए बुलाता है। ना मिलने पर ध्यान से मारने की धमकी देता है।

मामले को लेकर चौकी प्रभारी ने दोनों पक्ष को चौकी पर बुलाया था। सुलह समझौता होने के बाद महिला ने बताया कि उसका आधार कार्ड सुरेश के पास है। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने उसे आधार कार्ड लाने को कहा। आधार कार्ड लेकर आते समय चौकी के बाहर सुरेश ने आग लगा लिया और चौकी के अंदर चला आया। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000