लूट का विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला के घर घुस,धारदार हथियारों से हत्या,वारदात से गांव में फैली सनसनी

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में शनिवार को एक बड़ी वारदात हो गई। थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक वृद्ध महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बताया गया कि क्षेत्र के गांव नगला चांद में 70 वर्षीय मुन्नी पत्नी दाऊद अपने एक बेटे के साथ रहती थी। बेटा मजदूरी करता है और रोज सुबह घर से काम के लिए निकल जाता है। शनिवार की शाम जब बेटा वापस घर लौटा तो उसने मां को लहूलुहान हालत में देखा और उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और बेसुद होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद वह चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगा। वहीं, रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

बताया गया कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से महिला की हत्या की है। महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उधर, मामले की सूचना जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को लगी तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मृतक महिला के शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपियों ने महिला के घर में लूट की भी कोशिश की है। घर का सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। उधर, इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000