पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की 4 लाख में दी सुपारी, प्रेमी के भाई ने साथियों के साथ मिलकर की हत्या

बिलासपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए इस वारदात में शामिल मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नशे के आदि पति से परेशान पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर 4 लाख रूपये में हत्या की सुपारी दी थी। प्रेमी ने अपने भाई और उसके साथियों को हत्या की सुपारी दे दी थी, जिन्होने सर्जिकल ब्लेड से महिला के पति की हत्या कर लाश ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के बाद आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की ये वारदात बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक हत्यारों ने सिमगा से करीब 80 किलोमीटर दूर बिलासपुर जिले में हत्या की वारदात को पिछले दिनों अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक रायपुर-रायगढ़ हाईवे पर 13 सितंबर को एक शख्स की लहूलुहान लाश मिली थी। मृतक के हाथ में बने टैटू के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम भैंसो निवासी देवेंद्र बनर्जी के रूप में की थी। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में इस हत्याकांड की तफ्तीश शुरू की गयी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक देवेंद्र का ससुराल जांजगीर जिला के पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम भैंसो में है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके परिवार वालों से पूछताछ की। शुरुआत में वो गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करती रही।

जांच में पुलिस ने जब मृमक की पत्नी अंजलि के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया तो कई चैकाने वाली जानकारी सामने आयी। जांच में पता चला कि हत्या के दिन अंजलि एक शख्स से लगातार बात कर रही थी। सख्ती से पूछताछ में मृतक की पत्नी ने हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि पति नशे का आदी था, जिसका इलाज रायपुर में चल रहा था। इसलिए वह कुछ दिनों से मायके में आकर रहने लगी थी। पति के आये दिन के विवाद और मारपीट से तंग आकर उसने अपने प्रेमी दीपक के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनायी थी। इसके लिए बकायदा 4 लाख रूपये की सुपारी देने की भी बात महिला ने अपने प्रेमी से की थी।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी दीपक को सिमगा से गिरफ्तार किया गया। दीपक ने पूछताछ में बताया कि अंजलि ने उसे देवेंद्र की हत्या करने को कहा। फिर दीपक ने अपने भाई कमल महिलेश्वर, उसके साथी अनिल रजक और विक्की लहरे को चार लाख रुपए में देवेंद्र की हत्या की सुपारी दी। इसके बाद अंजलि ने बेटी का जन्मदिन मनाने के बहाने देवेंद्र को अपने ससुराल बुलाई थी। 13 सितंबर को जब देवेंद्र ससुराल आने के लिए निकला इसके बाद से वह लगातार उसके संपर्क में थी और उससे बार-बार लोकेशन लेकर जानकारी अपने प्रेमी दीपक को देती रही। वहीं दीपक अपने भाई कमल महिलेश्वर को पल-पल का अपडेट देता रहा।

जब देवेंद्र ग्राम ढेका के पास पहुंचा तब उसका इंतजार कर रहे कमल महिलेश्वर और उसके दोस्तों ने उसे रोक लिया। मोबाइल पर बात करने के बहाने उसे नेशनल हाइवे के किनारे दुकान के पीछे ले गए और सर्जिकल ब्लेड से उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने के बाद सिमगा लौट गए। इस अंधे कत्ल के खुलासे के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी बलौदाबाजार जिले के सिमगा के डिहुपारा से गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों के मुताबिक अंजली और उसके प्रेमी दीपक महिलेश्वर ने हत्या के बाद चार लाख रुपए देने की बात कही थी, जो कि बाद में नहीं दिया गया। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाली मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी दीपक के साथ ही इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन अन्य आरोपियों सहित सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000