पति को मरवाने के लिए पत्नी ने प्रेमी को बुलाया, साथियों संग पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात पत्नी ने ही अपने पति संतोष पटेल की हत्या की साजिश रच दी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी सूरज पटेल और उसके पांच साथियों को उन्हें जान से मारने के लिए बुलाया। प्रेमी साथियों संग असलहों से लैस उसके घर पहुंचा और हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से कथित प्रेमी सूरज और उसके एक साथी को पकड़ कर पुलिस के हवाले दिया गया।

चितईपुर स्थित केदार के पुरा मोहल्ला में रहने वाला संतोष मूल रूप से चंदापुर राजातालाब का निवासी है। चितईपुर स्थित घर पर संतोष कुमार पटेल पत्नी और अपने छोटे भाई के साथ रहते हैं। संतोष का आरोप है कि पत्नी खेवसीपुर राजातालाब के रहने वाले सूरज पटेल से प्रेम करती है और उससे मोबाइल से लगातार बात करती है। विरोध करने पर झगड़ा करती है। आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसकी हत्या की नीयत से प्रेमी सूरज को बुलवाया था। वह रविवार की देर रात अपने पांच साथियों संग असलहा और रॉड लेकर पहुंचा। इसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से सूरज और उसके एक साथी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

पति ने बताया कि पत्नी ने फोन करके अपने प्रेमी को बुलाया था। घटना के बाद उसके कॉल करने की किसी को जानकारी न हो सके, इसलिए उसने मोबाइल का सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया। पुलिस यदि काल डिटेल खंगालती है तो साक्ष्य मिल सकते हैं। उधर, संतोष के छोटे भाई ओमप्रकाश का कहना है कि सूरज ने आते ही रिवॉल्वर से फायरिंग किया था। पुलिस की आरम्भिक जांच में विवाद के पीछे प्रेम प्रसंग का ही मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। जबकि संतोष और परिजन आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     संदिग्ध परिस्तिथियों में बेटी को लेकर ट्रेन के आगे कूदी पत्नी,पति के सामने उड़े चीथड़े     |     बैनामा लेखक के बेटे ने किया सुसाइड, बाग में पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला शव     |     शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की मौत, शाम को विदा होकर आई, रात में फंदे से लटका मिला शव     |     पत्नी की हत्या कर श्मशान में फेंका शव, अवैध संबंध के शक में पति ने दिया वारदात को अंजाम     |     पति को मरवाने के लिए पत्नी ने प्रेमी को बुलाया, साथियों संग पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले     |     जिला अस्पताल के सामने मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिला सहित दो गिरफ्तार     |     प्रतापगढ़ में टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव, पारिवारिक रंजिश में वारदात को दिया गया अंजाम     |     एक बार सिविल सेवा के अफसर बन गए, समझो आपका परिभ्रमण पथ बदल गया, पूरा आभामंडल ही बदल जाता है।     |     पत्नी की हत्याकर पति ने दी जान: शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में छिपाया, बेटा बोला-पापा-मम्मी में झगड़ा होता था     |     ट्रंप की ‘रूसी तेल छूट’ पर विपक्ष के तीखे सवाल के बाद भारत सरकार का करारा जवाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000