जिस पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दरोगा बनवाया, उसी ने कराई FIR हापुड़ में पति बोला- मैंने अपना करियर कुर्बान कर दिया

यूपी के हापुड़ की रहने वाली महिला दरोगा ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। दरोगा बरेली के हफीजगंज थाने में तैनात है, जबकि उसका पति बेरोजगार है। नौकरी की तैयारी कर रहा है।

महिला दरोगा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 10 लाख रुपए और कार की मांग कर रहे थे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पति और सास-ससुर ने मांग पूरी न होने पर उन पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।

वहीं, आरोपी पति का दावा है कि उसने पत्नी को मेहनत-मजदूरी करके पढ़ाया-लिखाया। उसे दरोगा (सब इंस्पेक्टर) बनवाया। लेकिन अब वह शादी के करीब दो साल बाद झूठे केस में फंसा रही है।

फिलहाल, हापुड़ एसपी को मिली शिकायत पर पुलिस ने नगर कोतवाली में आरोपी पति और ससुराल के 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेबस पति अपनी सुनवाई के लिए एसपी और थाने के चक्कर लगा रहा है।

अब जानिए पूरा  मामला 

2016 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पूठा हुसैनपुर गांव निवासी गुलशन का आर्मी में जाने का सपना है। इसके लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत भी कर रहा है। गुलशन दिन में मजदूरी करता है और रात में पढ़ाई।

साल 2016 में हापुड़ के ही कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुरा की रहने वाली पायल रानी से गुलशन की मुलाकात हुई। तैयारी करने के नाम पर दोनों एक साथ दौड़ने जाते थे। यहीं पर दोनों की मुलाकातें लगभग रोज होने लगी।

धीरे-धीरे मुलाकातें प्यार में बदल गईं। फिर दोनों ने साथ पढ़ाई करते हुए शादी करने का फैसला किया। साल 2021 में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली। बाद में परिजनों को समझाकर 2 दिसंबर 2022 में बिना दान-दहेज के हिंदू रीति-रिवाज से दोनों सात फेरे भी ले लिए।

2023 में पायल बनी दरोगा, बरेली में तैनात

साल 2023 में पायल ने परीक्षा पास की और दरोगा बन गई।

पासिंग आउट परेड में पत्नी की इस कामयाबी पर गुलशन ने खुशी में उसे गोद में उठा लिया था। जश्न मना और पार्टी भी हुई।

गुलशन कुमार का दावा है कि उन्होंने ही अपनी पत्नी पायल रानी को पढ़ा-लिखाकर सब-इंस्पेक्टर बनवाया। मैंने अपना करियर उस पर कुर्बान कर दिया।

अचानक से सब कुछ बदल गया

बरेली के हफीजगंज थाने में तैनाती मिलने के बाद करीब डेढ़ साल में पायल रानी से गुलशन की मुलाकातें कम होने लगीं। इसी बातों में मनमुटाव हुआ तो विवाद होने लगा। 13 नवंबर, 2025 को हापुड़ पुलिस अधीक्षक को पायल रानी ने शिकायत दी थी। इसके आधार पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

पायल ने कहा- ससुराल वाले मांग रहे थे 10 लाख रुपए नकद और कार

पायल रानी का आरोप है कि शादी के समय मायके वालों ने पर्याप्त दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए।

शादी के बाद पति गुलशन, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों ने उनसे अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। उन्होंने शिकायत में बताया कि ससुराल वाले 10 लाख रुपए नकद और कार की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न बढ़ गया। पायल रानी ने आरोप लगाया कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बेरहमी से पीटा गया और तेजाब फेंककर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

हापुड़ एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने पायल रानी की शिकायत पर पति गुलशन सहित छह ससुरालजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया-

” महिला दरोगा की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत है और मामले की जांच चल रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। “

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000