10 साल के भाई की बलि देने वाले को फांसीःकोर्ट ने कहा- मरने तक लटकाए रखो, तांत्रिक के कहने पर किया था कत्ल

बहराइच में कोर्ट ने 10 साल के बच्चे की बलि देने वाले चचेरे भाई को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। वहीं, सबूतों के अभाव में तांत्रिक समेत 2 आरोपियों को बरी भी कर दिया है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील प्रसाद ने कहा- दोषी को तब तक फांसी पर लटकाया जाए, जब तक उसकी मौत न हो जाए। आरोपी ने अंधविश्वास में अपने बीमार बेटे को ठीक करने के लिए चचेरे भाई की हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया था। मामला नानपारा कोतवाली क्षेत्र का है।

अब पढ़िए पूरा मामला…

आगैया गांव में 23 मार्च 2023 को राम किशुन के 10 साल के बेटे विवेक वर्मा का क्षत-विक्षत शव खेत में मिला था। घटना के समय पिता राम किशुन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निमंत्रण में गए थे। बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही वह गांव पहुंचे।

राम किशुन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुरुआती जांच में किसी को नामजद नहीं किया गया था। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने विवेक के सगे चचेरे भाई अनूप कुमार वर्मा, गांव के चिंताराम और बेंचईपुरवा निवासी तांत्रिक जंगली को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी अनूप ने बताया- उसका बेटा सत्यम बीमार रहता था। एक तांत्रिक ने उसे अपने परिवार के किसी बच्चे की बलि देने को कहा था, ताकि उसका बीमार बेटा ठीक हो जाए। अनूप ने अपने चचेरे भाई विवेक को खेत में पानी देने के बहाने बुलाया। वहां उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।

शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश सुनील प्रसाद की कोर्ट में आरोपी की सजा पर बहस हुई। सरकारी वकील सुनील कुमार जायसवाल ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने आरोपी अनूप वर्मा को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई। सजा के साथ ही कोर्ट ने उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

एडीजीसी क्रिमिनल सुनील कुमार जायसवाल ने बताया- कोर्ट ने चिंताराम और तांत्रिक जंगली को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। मुख्य आरोपी अनूप कुमार वर्मा को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000