महिला ने बीडीओ को जड़ा थप्पड़... उत्तरप्रदेशकानपुर देहात महिला ने बीडीओ को मारा थप्पड़,समाधान दिवस में पहुंची थी शिकायत लेकर, पुलिस ने हिरासत में लिया By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 3, 2023 372 कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, यहां ससुर का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने की शिकायत लेकर एक महिला पहुंची थी। इस दौरान बीडीओ के गुमराह करने पर महिला अपना आपा खो बैठी। उसने अफसरों के सामने ही बीडीओ को थप्पड़ जड़ दिया।इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा। बीडीओ ने सरकारी कार्य में बाधा की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। सिथरा बुर्जुग निवासी मनीषा के ससुर की मौत को करीब एक साल हो चुका है। इसके बाद भी मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनाए जाने पर वह कई बार शिकायत कर चुकी है। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में वह शिकायत लेकर पहुंची थी। एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मनीषा ने बताया कि बीडीओ, मलासा काम नहीं कर रहे हैं। इस पर एडीएम जेपी गुप्ता ने बीडीओ से जानकारी ली। बीडीओ मलासा शिवगोविंद गुप्ता ने बताया कि सचिव को जांच दी गई थी। भड़की महिला ने बीडीओ को थप्पड़ जड़ दिया… सचिव ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की बात कही है। तर्क दिया कि महिला के ससुर की मौत दोहरापुर गांव में हुई थी। जबकि महिला सिथरा बुजुर्ग गांव का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का प्रार्थना पत्र दे रही है। इस पर भड़की महिला ने बीडीओ की बात गलत बताते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। पूछताछ और तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई… दिवस में बीडीओ को थप्पड़ मारने पर अफसर सन्न रह गए। पुलिस ने आरोपी महिला को कोतवाली भेजा है। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि बीडीओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और थप्पड़ मारने की तहरीर दी है। महिला से पूछताछ और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। समाचार 372 Share