बक्से में मिला महिला का शव,दुर्गंध आने पर चरवाहों ने देखा,भारी हथियार से कुचला गया है चेहरा

उन्नाव जिले के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में जाजनपुर मोड़ के पास लोन नदी में शनिवार दोपहर चरवाहों ने एक टिन का बड़ा बक्सा देखा। तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बक्से को नदी से निकलवाया, तो उसमें पॉलिथीन में लिपटा करीब 40 वर्षीय महिला का कई दिन पुराना शव मिला।

काफी प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार शव को बक्से में रखकर रात में ही यहां फेंका गया है, क्योंकि ग्रामीण रोज जानवर चराने जाते हैं। इससे पहले बक्सा यहां नहीं देखा गया। पुलिस जिले व आसपास के जिलों में दर्ज हुई गुमशुदगी का ब्योरा जुटा रही है।

बीघापुर-गढ़ाकोला मार्ग में जाजनपुर मोड़ के पास कमरिया बाबा मंदिर के समीप लोन नदी पुल के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बक्सा पड़ा देखा गया। तेज दुर्गंध आने से लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अखिलेश तिवारी मौके पर पहुंचे और बक्से को बाहर निकलवाया।

हल्के गुलाबी रंग का सलवार सूट पहने थी मृतका…

उसे खोलने पर उसमें करीब 40 साल की महिला का शव मिला है। शव को पॉलिथीन में कई बार लपेटा गया है। सिर पर किसी वजनदार चीज से वार और चेहरा कूचने का भी शक है। मृतका हल्के गुलाबी रंग का सलवार सूट पहने थी। उसके हाथ में कलावा भी बंधा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार शाम तक कोई बक्सा नहीं था।

72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा…

रात में ही कहीं से बक्से में बंद करके शव को किसी वाहन से यहां लाकर पुल के नीचे नदी में फेंक दिया है। बीघापुर सीओ माया राय ने बताया कि शव करीब 15 दिन पुराना है। कहीं से लाकर यहां फेंका गया है। पहचान न होने से मर्च्युरी में रखवाया गया है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

रायबरेली हाईवे से सात किमी दूर है घटनास्थल….

लोन नदी में जिस लिंक मार्ग पर नदी पुल के पास बक्से में शव मिला है। वह उन्नाव-रायबरेली हाईवे से सात किमी दूर है। अनुमान है कि हाईवे से वाहन से लाकर शव को यहां फेंका गया है। जिस स्थान पर शव मिला वहां से लखनऊ 55 किमी, फतेहपुर 90 किमी, रायबरेली 60 किमी और उन्नाव जिला मुख्यालय 40 किमी दूर है। पुलिस को शक है कि आसपास के किसी जिले में हत्या करने के बाद शव को छिपाए रखा गया और मौका मिलते ही हत्यारों ने शव को बक्से में रखा, ताकि किसी को शक न हो और फिर यहां लाकर फेंक दिया।

लोन नदी में पहले भी फेंके गए शव, खुलासा नहीं…

लोन नदी हत्या के बाद शव छिपाने का सुरक्षित ठिकाना बन गई है। नदी में प्रवाह काफी कम होने और दलदल अधिक होने से हत्यारे शव को यहां फेंक देते हैं जो दलदल और झाड़ियों में छिप जाते हैं और उसी में सड़कर नष्ट हो जाते हैं। चार मई 2022 को बसंतखेड़ा गांव के पास लोन नदी में करीब 22 वर्षीय युवती का शव मिला था।

बाग में हत्या कर फेंका गया था युवती का शव…

शव किसी को नजर न आए इसलिए हत्यारों ने शव में कई वजनी पत्थर बांधकर नदी में फेंका था, लेकिन झाड़ियों में फंस जाने से शव नदी में पूरी तरह डूब नहीं पाया था और दुर्गंध आने पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई थी। हालांकि पुलिस उस घटना का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसी तरह छह नवंबर 2022 को तहसील मुख्यालय के पीछे बाग में हत्या कर फेंके गए युवती के शव का भी खुलासा नहीं हो सका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000