युवक को दोगुनी उम्र की महिला से हुआ प्यार, रेस्टोरेंट से निकालकर बहनों ने अपने भाई और उसकी प्रेमिका की जमकर की पिटाई

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवक को अपनी दोगुनी उम्र की महिला से प्‍यार करना भारी पड़ गया। युवक की बहनों ने अपने भाई और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान बीच सड़क पर घंटों हंगामा होता रहा। घटना कोतवाली शहर इलाके के गांधी तिकोनिया पार्क के पास की है। यहां पवन गुप्‍ता नाम के एक युवक को अपनी दोगुनी उम्र की महिला से प्‍यार हो गया। पवन के घर वालों के मुताबिक उसकी उम्र 28 साल के करीब है। उसे 56 साल की एक महिला ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों के बीच प्‍यार परवान चढ़ा तो इसकी भनक पवन के घर वालों को भी लग गई। पवन की हरकतों से नाराज उसकी दो सगी बहनों ने महिला को सबक सिखाने की ठान ली। पवन अपनी प्रेमिका को रेस्टोरेंट ले गया था इसकी जानकारी उसकी बहनों को हो गई। इसके बाद पवन की दोनों बहने रेस्टोरेंट पहुंच गईं।

दोनों को साथ देख वह आग बबूला हो गईं। इसके बाद दोनों बहनों ने पवन की प्रेमिका के बाल पकड़कर बीच बाजार धुनाई शुरू कर दी। बहनों द्वारा महिला को पिटता देख वहां बड़ी संख्‍या में लोग एकत्रित हो गए। हालांकि, किसी ने बीच-बचाव की भी कोशिश नहीं की। इस बीच किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर अलग किया। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गई। वहीं, घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि सभी को समझाबुझा कर घर भेज दिया गया है। आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गई है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000