भाजपा मंडल अध्‍यक्ष को तहसीलदार ने इंस्पेक्टर के सामने थाने में मारा थप्‍पड़, नायब तहसीलदार का रातोंरात हुआ ट्रांसफर, एसपी ने इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के हरदोई के अतरौली थाना में गुरुवार देर रात तक जमकर हंगामा हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष को तहसीलदार ने इंस्पेक्टर के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया। इससे आक्रोशित भाजपा नेता थाने में ही धरने पर बैठ गए और इंस्पेक्टर-तहसीलदार के निलंबन की मांग करने लगे। इस घटना को जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लिया और एसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं डीएम ने तहसीलदार का ट्रांसफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, अतरौली निवासी धीरेंद्र सिंह तोमर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। बीते 25 जुलाई को उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी कि अतरौली स्थित उनके खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पड़ोसी ने काट लिए। इस मामले की जांच के लिए गुरुवार को लेखपाल रामानुज मिश्रा अतरौली पहुंचे थे। रामानुज के मुताबिक, धीरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें अपनी दुकान पर बुलाया और वहां जमकर अभद्रता की। इस पर उन्होंने अतरौली थाने पहुंचकर मामले की एफआईआर दर्ज करा दी और नायब तहसीलदार यशवंत कुमार को घटना की जानकारी दी।

तहसीलदार पहुंचे थाने और जड़ दिया थप्पड़…

बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार यशवंत कुमार कई लेखपालों के साथ अतरौली थाने पहुंच गए। उसी वक्त लेखपाल के खिलाफ शिकायत करने मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तोमर भी पहुंचे थे। धीरेंद्र का आरोप है नायब तहसीलदार ने थाना परिसर में इंस्पेक्टर के सामने ही उसके तमाचा मार दिया। थप्पड़ इतना तेज मारा कि मंडल अध्यक्ष का सर दीवार से टकराकर फूट गया और खून निकलने लगा। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। नायब तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपाइयों ने थाने में ही नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र सहित कई नेता मौके पर पहुंच गए।

मंडल अध्यक्ष को मनाने पहुंचे एसडीएम और सीओ…

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम संडीला और सीओ संडीला मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन भाजपाई एफआईआर दर्ज कराने पर अड़ गए। इसके बाद धीरेंद्र सिंह तोमर की तहरीर पर नायब तहसीलदार यशवंत, लेखपाल रामानुज को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लेखपालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं लेखपाल ने भी मंडल अध्यक्ष सहित 6 पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डीएम और एसपी ने तुरंत की कार्रवाई…

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और देर रात डीएम ने नायब तहसीलदार यशवंत को वहां से हटाकर सवायजपुर भेज दिया। वहीं, एसपी ने इंस्पेक्टर राजदेव मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000