‘खाना बनाने में हुई देरी’ गुस्से में पति हुआ आगबबूला, फावड़े से वारकर पत्नी को काट डाला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के देवापुर गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। खेत से लौटे पति ने खाना देर से मिलने पर गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कटघर कोतवाली क्षेत्र के देवापुर गांव में एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक पति ने खाने को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी पत्नी की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आरोपी पति की पहचान राजू सैनी के रूप में हुई है। उसकी पत्नी पूनम उस समय घर के कामकाज में व्यस्त थी, जब राजू खेत से काम करके वापस लौटा। घर पहुंचते ही उसने पत्नी से खाना मांगा। बताया जा रहा है कि भोजन तैयार होने में थोड़ी देरी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।यह कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आपा खो बैठे राजू ने पास में रखा फावड़ा उठाया और अपनी पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

सिर पर फावड़े से किया वार

पुलिस के अनुसार, राजू ने पूनम के सिर पर एक नहीं, बल्कि तीन बार फावड़े से जानलेवा प्रहार किए। गंभीर चोटों के कारण पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात पशुशाला के भीतर हुई, जहां घटना के बाद भी आरोपी पति भागा नहीं। वह खून से लथपथ पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। घटनास्थल पर बिखरा हुआ खाना इस बात की गवाही दे रहा था कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति राजू सैनी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि राजू और पूनम के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था, जो इस दिन हिंसक रूप में सामने आ गया। मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्या बोले अधिकारी?

इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे घरेलू विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की फावड़े से हत्या कर दी है। आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और गुस्से पर नियंत्रण न रख पाने के गंभीर परिणामों की ओर समाज का ध्यान खींचा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000