“नींद नहीं आती, वर्क प्रेशर”, लंबे समय से मानसिक तनाव में था शख्स, बिल्डिंग से कूदकर दे दी जान

दिल्ली की साकेत कोर्ट में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारीने कोर्ट की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने ऑफिस के काम के दबाव और मानसिक तनाव को वजह बताया है। दिल्ली की साकेत कोर्ट से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां कोर्ट परिसर की इमारत से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। मृतक साकेत कोर्ट में ही कार्यरत था और दिव्यांग बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान हरीश सिंह महार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरीश ने कोर्ट की एक ऊंची इमारत से छलांग लगाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों व वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई।

लंबे समय से मानसिक तनाव में था शख्स

सूत्रों के अनुसार, मृतक लंबे समय से मानसिक तनाव में था। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग था और काम के दबाव को लेकर काफी परेशान चल रहा था।पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने साफ तौर पर लिखा है कि वह ऑफिस के काम के प्रेशर की वजह से आत्महत्या कर रहा है और इसके लिए कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है।

कथित सुसाइड नोट में हरीश सिंह महार ने लिखा है कि वह काफी समय से सुसाइड के ख्यालों से जूझ रहा था, लेकिन उसने इस बारे में किसी से बात नहीं की। उसे लगा था कि वह इन विचारों पर काबू पा लेगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। नोट में उसने यह भी लिखा कि दिव्यांग होने के कारण नौकरी उसके लिए बेहद कठिन हो गई थी और वह मानसिक दबाव सहन नहीं कर पा रहा था। नींद न आना और जरूरत से ज्यादा सोचना उसकी परेशानी को और बढ़ा रहा था।

‘मैं मर्जी से कर रहा हूं सुसाइड’

हरीश ने अपने कथित सुसाइड नोट में भविष्य को लेकर भी चिंता जाहिर की है। उसने लिखा कि यदि वह समय से पहले रिटायरमेंट भी ले लेता, तब भी उसे अपनी पेंशन या बचत 60 साल की उम्र के बाद ही मिलती, ऐसे में उसे आत्महत्या ही एकमात्र रास्ता नजर आया। उसकी आत्महत्या के लिए कोई भी व्यक्ति या विभाग जिम्मेदार नहीं है और यह फैसला उसने अपनी मर्जी से लिया है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल साकेत कोर्ट प्रशासन या दिल्ली पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक किन परिस्थितियों में मानसिक दबाव में था और क्या उसे किसी तरह की सहायता या परामर्श मिल पा रहा था या नहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000