कंटेनर से कुचलकर हिस्ट्रीशीटर समेत तीन की मौत, एक का सिर धड़ से अलग, दूसरे का धड़ बीच से कटा

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लहचौड़ा के पास रविवार सुबह पांच बजे कंटेनर ने कैंटर के चालक समेत चार को कुचल दिया। इससे हापुड़ जिले के दहरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर नन्हें उर्फ इसरार (40), गाजियाबाद जिले के नाहल गांव निवासी आकिल (34) और राजा उर्फ हाशिम (24) की मौत हो गई। जबकि दहरा गांव का चालक अनवार घायल हो गया। परिजनों के अनुसार ये सभी सब्जी सप्लाई का कार्य करते थे और कैंटर में दिल्ली की आजादपुर मंडी में जा रहे थे।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लहचौड़ा गांव के समीप पहुंचे तो किसी काम के लिए कैंटर को रोककर नीचे खड़े हो गए। तभी पीछे से एक कंटेनर आया और उनके कैंटर में टक्कर मारकर चारों को कुचल दिया। इस हादसे में राजा, नन्हे और आकिल की मौत हो गई।कंटेनर की टक्कर लगने से राजा उर्फ हासिम की गर्दन कटकर दूर जाकर गिरी, जबकि कैंटर व ट्रक के बीच फंसने से नन्हे उर्फ इसरार का धड़ बीच से कट गया। घायल अनवार ने पेरीफेरल से नीचे उतरकर अन्य वाहन में लिफ्ट लेकर रटौल के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।

इसके बाद अपने रिश्तेदार के साथ चला गया। हादसे का पता चलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। उधर पुलिस ने कंटेनर और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जो भोपाल से दाल लेकर हरियाणा के राई जा रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000