प्रतापगढ़ गैस रिसाव की घटना में तीन मासूमों की हुई मौत, घर मचा कोहराम

प्रतापगढ़। उदयपुर थाना क्षेत्र के भंवरी सराय गांव में एक सप्ताह पहले गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग के की वजह से गंभीर रूप से झुलसे तीन बच्चों की इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गयी।अग्निकाण्ड में झुलसे परिवार के आठ लोगों में से मुखिया अशोक की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी चार अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।बच्चों की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा है।

बता दें कि उदयपुर थाना क्षेत्र के भंवरी सराय गांव में बीती पन्द्रह अप्रैल की रात कमरे में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गयी थी।कमरे में गैस फैल जाने और अचानक लगी आग से हुए धमाके से दीवारें भी ढ़ह गयी थी।आग की चपेट में आने से परिवार के मुखिया 40 वर्षीय वर्षीय अशोक कुमार और उनकी पत्नी 32 वर्षीय रेनू,15 वर्षीय बेटा सनी,12 वर्षीय रवि व 8 वर्षीय किशन 8 के साथ ही अशोक के भाई विजय की 30 वर्षीय पत्नी गीता,10 वर्षीय बेटी प्रिया और 6 वर्षीय रियांशी‌ समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गये थे।परिवार के मुखिया अशोक की बीती सोलह अप्रैल को मौत हो गयी थी।गंभीर रूप से झुलसे अन्य सभी का केजीएमयू लखनऊ में इलाज चल रहा है।केजीएमयू में मंगलवार रात मृतक अशोक का 8 वर्षीय बेटा किशन व विजय की 6 वर्षीय बेटी रियांशी और 10 वर्षीय प्रिया की भी मौत हो गयी।वहीं अन्य घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। इधर तीन बच्चों के मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा है।

उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि मृतक रियांशी व किशन का मृत्यु प्रमाण पत्र दोपहर मेडिकल कालेज से तहसील प्रशासन को प्राप्त हुआ है।दोनों मृतकों के लिए चार-चार लाख रूपये शासकीय अहेतुक सहायता की संस्तुति आख्या डीएम को फौरन भेजवा दी गयी है। एसडीएम ने बताया कि रिसाव में मृतक अशोक की अहेतुक सहायता के मद में चार लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसे मृतक आश्रित के खाते में स्थानांतरित कराया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ गैस रिसाव की घटना में तीन मासूमों की हुई मौत, घर मचा कोहराम     |     खच्चर वाले ने ऐसा क्या बोला, जिसे सुन डर गईं मॉडल एकता तिवारी     |     क्या अब सीमा हैदर भी जाएगी पाकिस्तान, भारत सरकार के फैसले से सचिन मीणा की उड़ी नींद     |     गजब: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के करीबी संतोष राजभर हुए जिला बदर, प्रशासन ने लिया एक्‍शन     |     पहलगाम आतंकी हमला:जम्मू जाने वाली ट्रेनों में घटे यात्री, पांच हजार यात्रियों ने रद्द कराया टिकट     |     पहलगाम आतंकी हमले में आईबी,नेवी और एयरफोर्स के तीन अफसरों ने गंवाई जान, परिवार के सामने आतंकियों ने बनाया निशाना     |     पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, रेलवे-एयरपोर्ट अलर्ट मोड में, विशेष आरक्षित ट्रेन चलाई गई     |     माफिया अनुपम व परिजनों की 9.83 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क, तीन जिलों में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई     |     डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, फंडिंग रोकने की धमकी पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दायर किया मुकदमा     |     यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000