पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी है। मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला बदमाश डीसी कट की तरफ आने वाला है। सूचना के आधार पर थाना सिहानी गेट पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रात में बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस को सामने से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे।

चेकिंग के दौरान पुलिस और मोटरसाइकिल सवार के बीच मुठभेड़ 

चेकिंग कर रही पुलिस टीम में मोटरसाइकिल सवार को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख मोटरसाइकिल सवार ने भागने का प्रयास किया। दूसरे चेकिंग पॉइंट एमआरएफ नगर निगम टी पॉइंट पर पूर्व से चेकिंग कर रही पुलिस बल द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस से बचने के लिए बदमाश हमदर्द ग्राउंड की तरफ भागे। इस दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल गई। पुलिस टीम को नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायर किए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षक जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश ने अपना नाम रिजवान बताया है। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।

मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली 

 “मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। रिज़वान के विरुद्ध दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में चोरी और लूट के कुल 16 मामले दर्ज है। रिजवान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के थाना बुगरासी का रहने वाला है। जोकि गाजियाबाद के थाना विजयनगर में किराए पर रहता है। गिरफ्तार आरोपी की कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल और लूट का सामान बरामद किया गया है।

मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गिरफ्तार,और एक फरार 

गाजियाबाद की थाना पीला मोड इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने तालिब को गिरफ्तार किया है। बुधवार को मुठभेड़ के दौरान तालिब के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। तालिब के विरुद्ध दिल्ली एनसीआर में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के कुल दर्जन भर मुकदमे दर्ज है। मौके से फरार हुए बदमाश की धर पकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शादी में ससुराल आए जीजा की फुफेरे सालों ने गोली मारकर की हत्या, हत्या कर डीजे पर नाचते रहे कातिल, पैंट पर खून के छींटों से बेनकाब     |     गाजियाबाद में हादसा, ACP कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबने से सब-इंस्पेक्टर की मौत     |     कलेक्ट्रेट कोषागार की महिला कर्मी को 12 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथो पकड़ा     |     पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली     |     कैसरबाग कचहरी के पास वकीलों के दो गुटों में देर रात फायरिंग, दो को लगी गोली, हालत गंभीर     |     हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म     |     कुर्सी टूटने पर जमकर चले लाठी डंडे, मौके पर एक की मौत, कई घायल     |     नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, खाद्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई में सच आया सामने     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000