कलेक्ट्रेट कोषागार की महिला कर्मी को 12 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथो पकड़ा

लखनऊ। एंटी करप्शन की टीम ने कलेक्ट्रेट में शनिवार को कलेक्ट्रेट कोषागार की सहायक कोषाधिकारी लेखाकार को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने पेंशन सत्यापन के लिए रिश्वत मांगी थी। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सौरभ श्रीवास्तव ने एंटी करप्शन के लखनऊ सेक्टर के पुलिस अधीक्षक से कलक्ट्रेट कोषागार में तैनात सहायक कोषाधिकारी लेखाकार चन्द्रमाला की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि वह पेंशन सत्यापन के लिए रिश्वत मांग रही हैं।

सौरभ ने बताया था कि उसके बाबा हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव पुलिस में अधिकारी पद से सेवानिवृत्त था। पिछले वर्ष 10 मई को उनकी मृत्यु हो गई थी। सौरभ ने बताया कि पिता विकलांग हैं और वह बाबा की पेंशन पर आश्रित हैं। बाबा की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन लखनऊ कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार से मिलनी थी। इसकी स्वीकृति सहायक कोषाधिकारी लेखाकार चन्द्रमाला को करनी थी। आवेदन पर उन्होंने पेंशन स्वीकृत कर दी थी लेकिन रुपये की मांग की थी। सौरभ ने बताया कि पिता का स्वतंत्र रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस हैल्थ कार्ड भी बनना था।

इसका ऑनलाइन आवेदन 15 मई को किया गया। हेल्थ कार्ड स्वीकृति करने के लिए सहायक लेखाकार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पिछला पेंशन का बकाया 12 हजार रुपये दो। न देने की सूरत में एप्लीकेशन निरस्त करने की बात कही। बोला, जो भी मेडिकल बिल आएगा उसे निरस्त कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने गोपनीय जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। ट्रैप टीम ने सहायक लेखाकार चन्द्रमाला को सौरभ श्रीवास्तव से 12 हजार रुपये रिश्वत लेने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन के लखनऊ सेक्टर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000