दर्दनाक हादसा: दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरा वाहन, आठ की लोगों दर्दनाक मौत; दो लोग घायल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बेतालघाट विकासखंड स्थित ऊंचाकोट क्षेत्र में सोमवार की देर रात पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में सात नेपाली श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई, लेकिन सभी शवों को मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में दो लोग घायल हैं।

गाड़ी करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरी…

मल्लागांव के ऊंचाकोट क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रहा है। पुलिस के अनुसार चालक के साथ नौ मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर रात करीब साढ़े दस बजे रामनगर के लिए रवाना हुए। नेपाली श्रमिकों को रामनगर से नेपाल जाना था। वाहन गांव से कुछ ही आगे बढ़ा था कि चालक ओड़ा बास्कोट गांव (नैनीताल) निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र हरीश राम संतुलन खो बैठा। रोड संकरी होने की वजह से गाड़ी करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस व प्रशासन को भी सूचना दी गई। बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद और राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार भी टीम लेकर रवाना हुए। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हादसे में चालक राजेंद्र कुमार व नेपाल मूल के सात श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई।

शवों को खाई से सड़क तक लाने में करीब लग गए दो घंटे…

थानाध्यक्ष के अनुसार मृतकों में 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 साल का विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल हैं। जबकि शांति चौधरी और छोटू चौधरी उर्फ जनक घायल हैं। शवों को खाई से सड़क तक लाने में करीब दो घंटे लग गए।

एसडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला…

पुलिस व ग्रामीणों के साथ बाद में एसडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला। गंभीर घायल दो श्रमिकों को सबसे पहले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट भिजवाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। सभी श्रमिक ठेकेदार के अंडर कार्य कर रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000