दर्दनाक सड़क हादसा; हादसे में 6 लोगों की हुई मौत, पांच घायल, त्योहार मनाने घर जा रहे थे सभी

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। जहां छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। यह पूरी घटना मुजरिया थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा में काम करने वाले दिवाली मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। उन्होंने टेंपो बुक किया था। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे इनका टेंपो मुजरिया गांव के पास पहुंचा। जहां हाईवे पर गलत दिशा से आ मैक्स (पिकअप) ने टक्कर मार दी। इस दौरान पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई। पिकअप की टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद चीख पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों में अतुल, पाना देवी, कन्हई, सुषमा, कार्तिक और शीनू शामिल है। वहीं टेंपो चालक मनोज, कप्तान सिंह, मेघ सिंह, अमन और धर्मवीर घायल है। फिलहाल पुलिस ने मैक्स (पिकअप) को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000