अमेठी में शिक्षक परिवार हत्याकांड के आरोपी चंदन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन शिक्षक की परिवार समेत गोलियों से हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। पुलिस अब मामले में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को जल्द सजा दिलाने की कोशिश में जुटी है।

रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर निवासी शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम, बेटी सृष्टि व लाडो की तीन अक्तूबर को शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के अहोरवाभवानी कस्बा स्थित किराए के मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सुनील के पिता रामगोपाल की तहरीर पर रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में एसटीएफ टीम ने चंदन को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया था। इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच सीओ डॉ. अजय सिंह ने की।

आरोपी चंदन द्वारा शिक्षक पत्नी से प्रेम संबंध में दरार पड़ने के बाद हत्या करने की बात स्वीकार करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र करते हुए 27 दिन में जांच पूरी की। जांच पूरी करने के बाद चंदन के खिलाफ आरोपपत्र तैयार कर कोर्ट में दाखिल किया। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच पूरी हो गई है। आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया गया है। पूरे मामले की प्रभावी पैरवी कर आरोपी को जल्द सजा दिलाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000