दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर; प्रधानी चुनाव की रंजिश में भाकियू नेता, बेटे और भाई को गोलियों से भूना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार की सुबह ट्र‍िपल मर्डर से सनसनी फैल गई। हथगाम थानाक्षेत्र के तहिरापुर चौराहे के पास बाइक सवार किसान नेता पप्पू सिंह (50), उनके पुत्र अभय सिंह (22) व छोटे भाई रिंकू सिंह (40) की ट्रैक्टर सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गांव के ही रहने वाले पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह व साथ रहे लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। मौके पर हथगाम, हुसेनगंज व सुल्तानपुर घोष थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई है।किसान नेता पप्पू सिंह की माताजी रामदुलारी सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। मौके पर एकत्र भीड़ की मांग है कि फरार हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद शव उठाने देंगे।
हथगाम थाने के अखरी गांव की महिला प्रधान रामदुलारी के 45 वर्षीय बड़े पुत्र विनोद उर्फ पप्पू सिंह भाकियू टिकैत गुट के उपाध्यक्ष थे। वह बाइक से सुबह तहिरापुर चौराहा गए थे। वापस आते समय रास्ते में पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह का ट्रैक्टर सवार पुत्र पीयूष सिंह मिल गया। रास्ते को लेकर विवाद होने लगा। किसान नेता विनोद सिंह ने अपने पुत्र अभय सिंह को बुला लिया। पीयूष ने भी अपने पूर्व प्रधान पिता आदि को बुलाकर विनोद सिंह व इनके बेटे अभय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। चीख पुकार के बीच किसान नेता के छोटे भाई अनूप सिंह उर्फ पींकू पहुंचे तब तक पीयूष सिंह के स्वजन चार पहिया वाहन से आ धमके और अनूप सिंह उर्फ पींकू की भी गोली मारकर हत्या कर दी और भाग निकले।

एसपी बोले, सख्त कार्रवाई की जाए…

सनसनीखेज वारदात की खबर पाकर सीओ बृजमोहन राय, एसओ निकेत भारद्वाज व फोरेंसिक टीम पहुंची। तिहरे हत्याकांड के विरोध पर स्वजन ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के साथ घर ढहाने की मांग की। जिस पर एसपी धवल जायसवाल ने ग्रामीण व स्वजन को आश्वस्त किया कि मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही हत्यारोपितों की गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस को स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी।

स्वजन बोले, हत्यारोपितों का घर ढहाएं…

सुबह नौ बजे से सुबह पौने 11 बजे तक स्वजन व ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठने दिए। मांग किया कि हत्यारोपितों की गिरफ्तार कर पहले उनका घर ढहाया जाए। हत्या करने में पांच से छह लोग थे, इन सभी पर गैंगस्‍टर की कार्रवाई की जाए।

पिता संग इकलौता चिराग भी बुझा…

भाकियू नेता विनोद उर्फ पप्पू सिंह की पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी थी। ये अपनी मां व इकलौते बेटे अभय सिंह के साथ रहते थे। भाकियू नेता व इनके पुत्र की हत्या से इनके परिवार का चिराग बुझ गया। दिवंगत की गमजदा महिला प्रधान मां रामदुलारी ने बताया कि प्रधानी की चुनावी रंजिश में पुरानी प्रतिद्वंद्विता के चलते हत्या की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000