पुलिस की गिरफ्त में आरोपी उत्तरप्रदेशअमरोहा शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाकर ठगे 3 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Apr 7, 2025 181 अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला के साथ उसके सहकर्मी ने विश्वासघात करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले महिला को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल… महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब महिला ने विरोध किया तो उसने वीडियो डिलीट करने के नाम पर उससे 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बावजूद आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार महिला के साथ जबरदस्ती की। आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल… आख़िरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर डिडौली थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी रघुवंश, निवासी मुबारकपुर शिवनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराध 181 Share