फौजी की छेड़छाड़ से परेशान शादीशुदा महिला सिपाही, 9 माह से कर रहा पीछा, नंबर बदलकर करता है फोन

लखनऊ । राजधानी में तैनात महिला सिपाही से करीब 9 महीने से एक फौजी छेड़खानी कर रहा है। महिला सिपाही शादीशुदा है। उसके 2 बच्चे भी हैं। फौजी महिला सिपाही पर शादी का दबाव बना रहा है। फौजी महिला सिपाही के मोबाइल पर भी अलग-अलग नंबरों से फोन करता है। महिला पुलिस कर्मी उसके अब तक करीब 12 नंबरों को ब्लॉक कर चुकी है। इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। फौजी बच्चों को मारने की धमकी दे रहा है।

चिनहट इलाके की रहने वाली 2011 बैच की महिला सिपाही ने चिनहट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि फौजी कई महीने से उसका पीछा कर रहा है। वह 9 बार उसे गिफ्ट देने भी पहुंचा। वह हर वक्त उसका पीछा करता है। छेड़खानी करने की कोशिश भी करता है।

फौजी के कई नंबर ब्लॉक कर चुकी महिला सिपाही 

पीड़िता के मुताबिक, वह शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी है। इसके बारे में फौजी को भी मालूम है. इसके बावजूद वह पीछा करना नहीं छोड़ रहा है।आरोपी पति को भी मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं उसके करीब 12 नंबर ब्लॉक कर चुकी है। इसके बावजूद वह नए नंबर से कॉल करता है। बुधवार को वह बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी। इस दौरान आरोपी फौजी ने उसे रोककर कहा कि उसके साथ चले नहीं तो वह बच्चों को उठा ले जाएगा तब तो उसे आना ही पड़ेगा।

ड्यूटी के वक्त लगता है डर 

पीड़िता के अनुसार, वह पुलिस की ड्यूटी करती है. ऐसे में घर में उसके बच्चे अकेले रहते हैं। उसे डर लगता है कि कहीं आरोपी उन्हें कुछ कर न दें। काफी समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कई महीने से वह और उसका परिवार दशहत में जी रहा है। थाना प्रभारी चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000