प्रतापगढ़। नकली सोना बेचने वालों के पास मिला असली सोना, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार में सोमवार को चौकी प्रभारी बंशीधर राय संदिग्धों की तलाश में निकले थे। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान लोगों से टप्पेबाजी करने वाला गिरोह पुलिस के हाथ लगा। उनके पास से नकली सोने की माला बरामद हुई। पकड़े गए ओडिशा के केंद्र पाड़ा, थाना पोट्टामुंडई के मुडवसन निवासी दिपुना दास की निशानदेही पर उसके पड़ोसी साथी ओख्या दास, केलेस दास, तरिनी, लिली दास, भद्रक बेतरा आर्यन के प्रसन्नता दास उर्फ मुन्ना, जाजपुर के मुड़माल निवासी रामू प्रधान, जाजपुर पूर्वकोर्ट कोरई निवासी नीलकंठ राव को दबोच लिया।

पूछताछ में पकड़े गए टप्पेबाज ने बताया कि लोग ओडिशा से लोकल ट्रेन से आए हैं। ओडिशा से ही खरीदी गई पीतल की पालिसदार माला जो सोने जैसी चमकती है, उसे असली सोना बताकर कम दामों में बेच देते हैं। पहले एक दुकान चिह्नित करते हैं, जहां उनके बीच का कोई सदस्य असली सोने की माला बेचने जाता है। टेस्ट करने पर सही मिलने के बाद दुकानदार उन लोगों से ज्यादा मात्रा में माला खरीदने का प्रयास करता है।

उसे अपने रुकने वाले स्थान पर बुलाकर पीतल वाली माला बेचते हैं। लोगों को भ्रमित करने के लिए माला की पोटली जमीन के नीचे गाड़कर रखते हैं। बाजार मूल्य से आधे दाम पर पीतल को सोना बनाकर बेच देते हैं। बिक्री के बाद जगह छोड़ देते हैं। उन लोगों ने करीब दो साल पहले ऐसे ही पीतल की माला एक स्वर्ण व्यापारी को पांच लाख रुपये में बेची थी। उनके पास से 688 ग्राम नकली सोने की माला, पांच दाना शुद्ध सोना 120 मिलीग्राम, एक मोबाइल, 240 रुपये और पांच नकली आधार कार्ड बरामद किए गए।

एक्सप्रेस ट्रेन से नहीं करते सफर, बेधड़क बोलते हैं हिंदी।  पूछताछ में टप्पेबाजों ने बताया कि वे लोग एक्सप्रेस की जगह पैसेंजर ट्रेन से सफर करते हैं। पहले भी वे प्रतापगढ़ आकर सराफ को चूना लगा चुके थे, इसलिए ग्रामीण इलाके को नकली माला बेचने के लिए चुना। सभी बेधड़क हिंदी बोलते हैं। हालांकि डेरवा में दुकानदार को चूना लगाते समय बाजार के लोगों ने ही शंका होने पर कुछ बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000