ओवरटेक के चक्कर में ट्रक ने कार में मारी टक्कर, मासूम सहित चार लोग हुए घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा बाईपास पर महाशय एजेंसी के निकट हुए सड़क हादसे में मासूम सहित कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि घायलों को कार से काटकर बाहर निकाला गया। सीओ गोपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का खूब साथ निभाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। नगला गिरधारी कुरसंडा के रहने वाले योगेश पुत्र श्याम बाबू, पत्नी रेखा, पुत्री माही और विष्णु पुत्र चंद्रपाल सिंह के साथ कार में सवार होकर गांव से अवागढ़ के लिए निकले थे। आगरा बाईपास पर महाशय एजेंसी के निकट ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने फिर से कार को टक्कर मार दी। कार ट्रक और पोल के बीच में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

सिक्योरिटी सिस्टम के चलते दुर्घटना के तुरंत बाद कार पूरी तरह लॉक हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल सीओ गोपाल सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। घायलों को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। मौके पर चीख-पुकार मच रही थी। कार सवारों को निकालने में जब सफलता नहीं मिली, तो स्थानीय लोगों ने आनन-फानन कार को पूरी तरह से काट दिया। इसके बाद एक-एक करके कार सवारों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में चारों सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। एसडीएम संजय कुमार, सीओ गोपाल सिंह सीएचसी पहुंच गए। सीओ ने घायलों की खुद मदद की। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के चलते चिकित्सकों ने भी उपचार में तत्परता दिखाई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000