पुलिस चौकी के पास किशोरी से दुष्कर्म, वायरल वीडियो से दो आरोपी चिह्नित, केस दर्ज

आगरा। ताजनगरी के बड़े व्यवसायिक केंद्र संजय प्लेस में पुलिस चौकी के पास एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। किशोरी से दुराचार का वीडियो सोमवार दोपहर वायरल हुआ तो हरिपर्वत थाना पुलिस हरकत में आई ।पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर केस दर्ज किया है । हालांकि घटना में कई युवक शामिल रहे ।वहीं पुलिस अभी तक पीड़ित नाबालिग का सुराग नहीं लगा पाई है।

सोशल मीडिया पर सोमवार दोपहर को वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। 24 सेकंड के वीडियो में युवक संजय प्लेस के स्काई टॉवर में एक नाबालिग के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करता दिख रहा है ।इसके अलावा वीडियो में कुछ लोगों के हंसने की आवाजें आ रही हैं ।हरिपर्वत थाना पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि बीते शनिवार को गुफा मॉडल शॉप के बाहर तीन-चार युवकों के साथ नाबालिग दिख रही है. जिसे आरोपी अपने साथ ले गए और दुराचार किया ।युवक के साथियों ने दुराचार का वीडियो बनाया और अब वायरल कर दिया।

आशंका है कि युवकों ने किशोरी को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो बनाया था, लेकिन किशोरी के मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया गया है।डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपियों कर्बला निवासी जुनैद और आरिफ की पहचान कर ली गई है ।दोनों के खिलाफ हरिपर्वत थाना की संजय प्लेस चौकी प्रभारी विनोद कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों की तलाश की जा रही है ।साथ ही किशोरी को भी खोजा जा रहा है। किशोरी के मिलने पर उसका मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000