पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, नीले ड्रम में छिपाई लाश; गिरफ्तार

शाहजहांपुर जिले के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी हंसराम उर्फ सूरज राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में रहकर ईंट भट्ठे पर काम करता था। पत्नी बच्चे भी साथ रहते थे। वहां पत्नी का मकान मालिक के बेटे से प्रेम प्रसंग हो गया। उसने प्रेमी संग मिल कर पति की हत्या कर दी। वहां की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद इसका खुलासा किया शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी हंसराम उर्फ सूरज की हत्या उसकी पत्नी लक्ष्मी ने अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर की थी। 16 अगस्त को गला काटकर हत्या करने के बाद शव को नीले ड्रम में छिपा दिया था। शव गलाने के लिए आरोपियों ने नमक भी डाला। वारदात के बाद आरोपी जितेंद्र और लक्ष्मी लापता थे।

उन्हें पुलिस ने सोमवार को राजस्थान में अलवर के रामगढ़ में ईंट-भट्ठे से पकड़ लिया। हंसराम खैरथल-तिजारा जिले में ईंट-भट्ठे पर काम करता था। वहां किराये के मकान में पत्नी बच्चों संग रहता था। हंसराम की हत्या से उसके गांव के लोग स्तब्ध हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खैरथल-तिजारा के एसपी मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि जिले की आदर्श नगर कॉलोनी के एक मकान की छत पर बने कमरे में रविवार को नीले ड्रम में हंसराम का शव मिला था। मकान मालकिन मिथिलेश ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र कुमार शहर के एक ईंट-भट्ठे पर मुनीम का काम करता है। वहीं पर मजदूरी करने वाले हंसराम और उसकी पत्नी लक्ष्मी को करीब डेढ़ माह पहले जितेंद्र ने किराये पर रहने के लिए कमरा दिलाया था।

जितेंद्र से थे अवैध संबंध 

खैरथल तिजारा जिले से 27 किलोमीटर दूर कोटकासिम कस्बे के पुर गांव में जितेंद्र का खुद का ईंट-भट्ठा था। हालांकि कई साल पहले भट्ठा बंद हो गया था। पुलिस को जांच में पता चला है जितेंद्र के लक्ष्मी से अवैध संबंध थे। दोनों ने हंसराम को रास्ते से हटाने के लिए उसकी गला रेतकर हत्या की और नीले ड्रम में शव छिपा दिया था। एसपी ने बताया कि पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

मृतक के पिता करते हैं खेतीबाड़ी

खुटार थाना क्षेत्र के गांव नवदिया नवाजपुर में खेतीबाड़ी करने वाले खेमकरन उर्फ पप्पू का पुत्र हंसराम कश्यप भट्ठे पर मजदूरी करता था। यहां काम नहीं मिलने के चलते कई वर्ष पहले वह मजदूरी करने दिल्ली और वहां से राजस्थान चला गया था। वह भट्ठे पर मजदूरी करता था और साल में एक बार ही घर आता था।

15 दिन पहले मां से हुई थी बात

करीब 15 दिन पहले मां उर्मिला देवी से उसने बात कर रक्षाबंधन पर परिवार समेत घर आने का वादा किया था। उसके बाद से उससे परिजन की बात नहीं हुई। हंसराम की हत्या के बाद राजस्थान पुलिस ने खुटार पुलिस से संपर्क साधा। रविवार रात उन्हें हत्या की सूचना दी। रात में ही पिता खेमकरन, बहन विमला कश्यप व गांव के डॉ. रमेश वर्मा राजस्थान के लिए रवाना हो गए। पोस्टमॉर्टम के बाद वहां से हंसराम का शव लेकर आएंगे।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000