भीषण सड़क हादसा; पिकअप की टक्कर से पूर्व विधायक समेत दो की मौत, BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर लौट रहे थे घर

महाराष्ट्र के अकोला शहर में गुरुवार को पिकअप ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में पूर्व विधायक समेत दो लोगों की मौत हो गई। शिवर गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन सड़क पर जा रही भैंसों से टकरा गया और पलट गया। वहीं हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूर्व विधायक की मौत के बाद राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

पिकअप चालक को किया गिरफ्तार…

एक अधिकारी के मुताबिक पूर्व विधायक तुकाराम बिडकर को दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया। जहां पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

एक अन्य व्यक्ति की भी हुई मौत…

घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अकोला क्षेत्र में हुई। तुकाराम बिडकर दोपहिया वाहन के पीछे बैठे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बडकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दोपहिया वाहन चला रहे एक अन्य व्यक्ति की भी दुर्घटना में मौत हो गई।

महाराष्ट्र BJP प्रमुख से मिलकर लौट रहे थे तुकाराम बडकर…

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुकाराम बडकर शिवनी हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात के बाद घर लौट रहे थे। मामले में पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया।

मराठी फिल्म ‘देबू’ बनाई थी…

पूर्व विधायक तुकाराम बडकर ने संत गोडसे महाराज के जीवन पर आधारित देबू नाम की एक मराठी फिल्म का निर्माण किया था। मुर्तिजापुर विधानसभा सीट से तुकाराम बडकर 2004 से 2009 तक विधायक रहे। तुकाराम विधायक बनने से पहले अकोला जिला परिषद के सभापति भी रह चुके हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000