दो आर्केस्ट्रा डांसरों का किडनैप, बंदूक की नोक पर बर्थडे पार्टी में नचवाया फिर की दरिंदगी, पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बंदूक की नोक पर दो महिला डांसरों को किडनैप कर लिया ।तीन राउंड फायर कर लग्जरी गाड़ी से आए 8-9 बदमाश उन्हें बर्थडे पार्टी में नचाने के लिए अपहरण कर ले गए। उनसे जबरन डांस कराया गया। नशे में धुत्त बदमाश उनके साथ छेड़खानी करते रहे। आर्केस्ट्रा संचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारकर दोनों अगवा युवतियों को बरामद किया। वहीं 6 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचा है।

पुलिस के आने की भनक लगते ही दो बदमाश मौके से फरार हो गए। उनके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ कर दबोच लिया। दोनों बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई हथियार और नेपाली करेंसी बरामद की है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फायरिंग कर महिला डांसरों को किया किडनैप

मामला जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे का है। यहां स्थित राखी ऑर्केस्ट्रा पर कई महिला डांसर्स का काम करती हैं। बीती 8 सितंबर की रात 2 फॉर्च्यूनर गाड़ियां ऑर्केस्ट्रा ऑफिस पर आकर करती हैं। उनमें सवार 8 से 9 युवक महिला डांसरों को बर्थडे पार्टी में नाचने के लिए साथ ले जाने को कहते है। डांसर लड़कियां रात अधिक होने की वजह से उनके साथ जाने के लिए मना कर देती है। इस पर गुस्साए युवकों ने वहां फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली चलने पर वहां अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में आए बदमाश दो डांसर लड़कियों को जबरन अगवा कर ले गए।

बंदूक की नोक पर कराया डांस

दोनों डांसरों को बदमाश अपहरण कर गांव कप्तानगंज में ले गए। उन्होंने शराब के नशे में धुत्त होकर उनसे जबरन डांस कराया। उनके साथ छेड़खानी की गई। आर्केस्ट्रा संचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कप्तानगंज में छापा मार दिया। मौके से दोनों महिला डांसरों को बरामद कर लिया गया। पुलिस को देख दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। भागे गए दोनों बदमाश मुख्य आरोपी थे। पुलिस ने उन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

एसपी संतोष मिश्रा के आदेश पर इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। फरार आरोपी आदित्य साहनी और निसार अंसारी से देर रात रामकोला थाना क्षेत्र के ही परोरहा गांव के समीप मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में की गई पुलिस फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा विधायक     |     दिनदहाड़े लूट से दहशत; लुटेरों ने सराफ कारोबारी की कनपटी पर रखा तंमचा, लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार     |     गोद में बिठाकर डांसर के साथ अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो हुआ वायरल     |     शादी के 15 दिनों बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, TMH अस्पताल में शव छोड़ भागे ससुरालवाले, दहेज हत्या का केस दर्ज     |     मंत्री जी की मुसीबत नहीं हो रही कम, सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई फटकार     |     4 साल की बच्ची का मनसा देवी मंदिर के पास टनल में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका     |     ग्राम सभा दामोदर पुर उर्फ तिवारी पुर के कार्यवाहक प्रधान बने त्रिलोकी नाथ तिवारी     |     कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर बवाल, दुकानदार और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल     |     पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन उप निरीक्षकों समेत 49 पुलिसकर्मियों का तबादला     |     बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,मासूम समेत 5 की गई जान, 8 गंभीर घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000