प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे Sl को कार से कुचला फिर 30 मीटर तक घसीटा, लेडी कांस्टेबल ने खेला खूनी खेल

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सब इंस्पेक्टर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला सिपाही ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर को कार से रौंद दिया, फिर 30 मीटर तक उसे घसीटते ले गई। हत्या की इस वारदात को महिला सिपाही ने नेशनल हाईवे पर अंजाम दिया। मृतक सब इंस्पेक्टर का नाम दीपांकर गौतम था। दीपांकरराजगढ़ पुलिस लाइन में तैनात था।

सब इंस्पेक्टर की हत्या की साजिश रचने वाले कोई और नहीं, बल्कि पचोर थाने में तैनात महिला सिपाही पल्लवी सोलंकी और उसका बायफ्रेंड करण ठाकुर थे। महिला सिपाही ने लव ट्राएंगल में इस वारदात को अंजाम दिया। लिव इन रिलेशन में रहने वाले बॉयफ्रेंड संग मिलकर महिला सिपाही ने SI दीपांकर गौतम को कार से रौंदा, फिर दोनों थाने पहुंच गए। कार पचोर थाने में तैनात महिला सिपाही पल्लवी सोलंकी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद पल्लवी और उसका साथी करण देहात थाने पहुंचे। थाने में दोनों ने ये बात कबूल कर ली।

SI की बाइक को पीछे से मारी टक्कर

वारदात को अंजाम देने के लिए पल्लवी और उसके साथी करण ने किसी बहाने से SI दीपांकर गौतम को पहले नेशनल हाईवे पर बुलाया, फिर जब वो जाने के लिए बाइक पर बैठा तो पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। दोनों ने दीपांकर की बाइक को टक्कर मारकर उसे कार के नीचे रौंद दिया, फिर दीपांकर के शव को बाइक सहित 30 मीटर तक घसीटा।

वारदात को अंजाम देने के बाद पल्लवी और उसका साथी करण ठाकुर देहात थाने पहुंच गए। यहां पूरी वारदात की जानकारी दी। घटना का पता लगने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए SP आदित्य मिश्रा और एडिशनल SP आलोक शर्मा ब्यावरा देहात थाने पहुंचे।

प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था SI

SP आदित्य मिश्रा और एडिशनल SP आलोक शर्मा ने SDOP ऑफिस में महिला कांस्टेबल से देर रात तक पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में ये बात सामने आई कि पल्लवी और करण एक साथ थे, लेकिन फिर किसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई।

इसके बाद ब्यावरा देहात थाने में पोस्टिंग के बाद SI दीपांकर गौतम और महिला सिपाही पल्ल्वी में नजदीकियां बढ़ गईं, लेकिन फिर करण, पल्लवी की जिंदगी में वापस आ गया, जिसके बाद वो वापस उससे बातचीत करने लगी, जो कि दीपांकर को कतई पसंद नहीं आया।

आरोप है कि रिश्ते में रोढ़ा बन रहे SI दीपांकर गौदम को पल्लवी ने रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया वहीं इस मामले में जब राजगढ़ SP आदित्य मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या है। फिलहाल जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000