25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ग‍िरफ्तार, पैर में लगी गोली; फाइनेंस कर्मी लूटकांड में था शामिल

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित खादारामपुर गांव के समीप हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार ईनामी लुटेरा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, तीन खोखा एवं एक कारतूस के साथ ही 22 सौ रुपये बरामद किए गए हैं। अहरौला क्षेत्र के बहेरा नहर मार्ग पर बीते 24 अगस्त को गोरखपुर जनपद निवासी एवं फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत रणविजय चौहान के साथ असलहे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बाइक सवार दो बदमाशों ने पीड़ित फाइनेंस कर्मी से लगभग सवा लाख रुपये, मोबाइल फोन तथा बायोमेट्रिक टैबलेट लूट लिए थे। पीड़ित द्वारा इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अहरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना की छानबीन के दौरान थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बीते छह अक्टूबर को इस वारदात में शामिल क्षेत्र के जियरोपुर ग्राम निवासी अनूप उर्फ रितिक यादव, शाहपुर चगौना गांव निवासी स्पर्श उर्फ नन्हें और अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत करमुल्लापुर निवासी सतेन्द्र यादव उर्फ छोटू की गिरफ्तारी करते हुए लूटी गई रकम के 8300 रुपये, एक मोबाइल फोन तथा बाइक बरामद किया। विवेचना के दौरान इस घटना में शामिल रहे स्थानीय सुखीपुर ग्राम निवासी विकास यादव एवं अंबेडकरनगर जिले के करमुल्लापुर निवासी राहुल यादव के नाम प्रकाश में आए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस के दबाव का नतीजा रहा कि बीते 12 अक्टूबर को फरार चल रहे विकास यादव ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे शेष अभियुक्त राहुल यादव की गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह अहरौला थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे को जरिए मुखबिर, सूचना मिली कि इनाम घोषित राहुल यादव क्षेत्र के खादारामपुर गांव के समीप मौजूद है।

थाना प्रभारी ने तहबरपुर थाना प्रभारी मधु पनिका से इस बात को साझा करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचने को कहा। बताए गए स्थान की घेरेबंदी कर जब आगे बढ़ी तो पुलिस देख पुलिया पर बैठा बदमाश फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में ईनामी बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस गिरफ्तार ईनामी बदमाश के आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000