मृतक लड़की की फाइल फोटो.... मध्यप्रदेश मेले में दर्दनाक हादसा, झूला झूल रही किशोरी की करंट लगने से हुई मौत By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 23, 2023 635 इंदौर के बिजासन माता मंदिर में दुखद हादसा हो गया, जिसमें एक 14 वर्षीय किशोरी की जान चली गई है। घटना के बाद किशोरी के छोटा भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया हैं। दरअसल बिजासन माता मंदिर में नवरात्रि के मौके पर परिवार के दर्शन करने के बाद बच्चो ने यहाँ झूला झूलने का सोचा इसके दौरान, झूले पर किशोरी को करंट लग गया, जिसके परिणामस्वरूप उसने अपनी जान गंवा दी। वही इस दुखद हादसे में किशोरी का छोटा भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसके बाद अभी वह चिकित्सकों की देखभाल में हैं। घटनाक्रम: परिवार ने झूले पर बैठे बच्चो का वीडियो भी बनाया, जो बच्चों की खुशियों को दर्शाता है। जब झूला उतारा गया तो इसके परिणामस्वरूप करंट लग गया। वही इसके बाद अब मांदिर प्रशासन पर सवाल उठ गया है। हादसे के बाद मांदिर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि झूले की सुरक्षा की जांच और उपकरणों की जांच क्यों नहीं की गई। इस दुखद हादसे के बाद अब एरोड्रम पुलिस ने मामले की जांच की शुरुआत की है और घटना के पीछे की ज्यादा जानकारी निकालने का काम चल रहा है। दुर्घटना 635 Share