मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में एक मंच पर आए चाचा और भतीजे, अखिलेश ने छुए चाचा शिवपाल के पैर, भतीजे अखिलेश को शिवपाल ने दिया आशीर्वाद, कहा-बहू डिंपल को रिकॉर्डतोड़ मतों से है जितवाना

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चाचा शिवपाल सिंह यादव भतीजे अखिलेश यादव की एक होने की कई तस्वीरें सामने आई, लेकिन बीते दिनों शिवपाल सिंह यादव का अखिलेश यादव के खिलाफ दिए बयान और डिंपल यादव के नामांकन में न पहुंचना इस चर्चाओं पर विराम लग गया था। सैफई से रविवार को फिर एक तस्वीर सामने आई। तस्वीर में चाचा और भतीजे का साथ होने के कयासों को फिर से गर्म कर दिया है। बता दें कि सपा संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी से पार्टी मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। आज रविवार चुनाव प्रचार को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। मंच पर अखिलेश यादव के साथ सपा महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव और नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी एकसाथ नजर आए। मंच पर आते ही अखिलेश यादव ने राम गोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव के पैर छुआ तो शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश यादव का बुके देकर स्वागत किया। मंच पर शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव भी नजर आए। शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव को एकसाथ मंच पर देखकर सभा में आए लोगों ने शिवपाल और अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाए।

शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अब हम सब एकसाथ हैं।शिवपाल ने सभा को संबोधित करते हुए नेताजी को याद कर भावुक हो गए।शिवपाल ने कार्यकर्ताओं से कहा विधानसभा का रिकॉर्ड तोड़कर डिंपल यादव की बड़ी जीत करवानी है।इस दौरान शिवपाल भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए और भाजपा नेता और विधायकों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जसवंत नगर में जब जाते थे, सभी कार्यकर्ता कहते थे,एक हो जाओ तभी भाजपा का सामना कर सकते हैं।अब हम सब एक हो गए हैं।अब आपको जीत बड़ी करानी है। शिवपाल ने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार बहुत झूठी सरकार है।भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया, बेरोजगारी,गरीबी,लूट को बढ़ावा दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सड़़कों की मरम्मत नहीं हो रही है,नहरों में पानी नहीं है।बिजली नहीं आ रही है,लेकिन बिजली चोरी के मुकदमें लग रहे हैं। शिवपाल ने कहा कि नेताजी के आदर्शों पर हम सबको चलना है,नेताजी का अंश हम सब लोगों में है।इसलिए ये प्रतिष्ठा का चुनाव है।अब नेताजी जो जिम्मेदारी देकर गए हैं उसका निर्वाहन अखिलेश यादव को करना है। इसलिए घर की बड़ी बहू को रिकार्ड मतों से जिताना है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को धन्यवाद किया।अखिलेश यादव ने कहा कि लोग कहते थे कि चाचा-भतीजे में बहुत दूरियां हैं तो उनको बता दूं कि चाचा-भतीजे में दूरियां नहीं थीं,राजनीति में दूरियां थीं,चाचा-भतीजे में मैंने कभी दूरियां नहीं मानीं।अखिलेश यादव ने कहा कि खुशी इस बात की है कि राजनीति की दूरियां आज खत्म हो गईं।अब भाजपा को घबराहट हो रही होगी, क्योंकि जसवंतनगर ने मन बना लिया,करहल साथ चल दिया, मैनपुरी ठीक हो गई, भोगांव भी जीतने जा रहे हैं तो सोचिए परिणाम क्या होगा।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा साजिश करती है,इसकी तकलीफ बहुत अजीब है,जिसकी दवाई ना तो हकीम के पास है और ना किसी वैद्य के पास है,अस्पतालों में भी दवाई नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि परिवार अगर दूर हो तो कहते हैं कि परिवार में झगड़ा है और परिवार एक हो जाए तो कहते हैं परिवारवादी पार्टी हैं।ये तकलीफ भाजपा के लोगों को है और रहेगी, यह लोग हर जगह कमियां ढूंढ़ते हैं।अखिलेश ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि आत्मा कभी खत्म नहीं होती।वह कहीं ना कहीं से देख रहे हैं।आज हम सब लोग एक हो गए हैं,यह शुरुआत है।आने वाले समय में परिणाम बताएगा कितना बड़ा होने जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000