भतीजी के प्यार में पागल फूफा, पत्थर से कुचलकर ली उसकी जान; नहर में फेंका नाबालिग का शव

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। नाबालिग भतीजी के प्यार में पागल फूफा ने उसकी हत्या कर दी। फूफा शॉपिंग कराने के बहाने गांव से बाहर ले जाकर भतीजी की पत्थर में पटक कर हत्या की है। आरोपी फूफा ने सबूत छिपाने के लिए भतीजी को नहर के पानी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह हत्याकांड जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र का है। खमरिया थाना क्षेत्र में 24 घंटे से गायब नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में कोई और नहीं बल्कि उसका फूफा ही आरोपी निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों संग शादी में गई नाबालिग

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि 9 मई की शाम को मृतक नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीरनेर गांव गए हुए थे। इसी दौरान वह रिश्ते में लगने वाले फूफा विक्रम सिंह के साथ घर से बाहर निकल गई। जब देर रात तक नाबालिग लड़की नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजना शुरू किया। रात भर जब नाबालिग नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने आरोपी फूफा को दबोचा

इसी दौरान गांव के पास से निकली नहर में नाबालिग का शव तैरते हुए मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। शुरुआत से ही परिजनों को विक्रम सिंह पर संदेह था। इसलिए जब पुलिस ने हत्या के मामले में जांच पड़ताल शुरू की तो परिजनों ने पहला शक विक्रम सिंह पर ही जताया। इसके बाद पुलिस ने विक्रम सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान विक्रम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

दोनों के बीच हुआ विवाद

पुलिस की जानकारी के अनुसार, विक्रम और मृतक नाबालिग लड़की के बीच पिछले कई दिनों से अवैध संबंध चल रहे थे। इसी के चलते घटना के दिन भी विक्रम सिंह अपने साथ नाबालिग लड़की को नहर के पास ले गया था। वहां दोनों के बीच संबंध खत्म करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान दोनों की मारपीट में लड़की को चोट आ गई। मारपीट का विवाद और बढ़ता देख आरोपी विक्रम ने उसका सिर पत्थर पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। फूफा ने नाबालिग की लाश को को नहर में फेंक दिया। वहीं, अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000