लोकसभा चुनाव: नेपाल बार्डर 72 घंटों के लिए सील, ट्रकों की लगी लंबी लाइन

लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में लखीमपुर खीरी में 13 मई को मतदान होगा। इसको लेकर 72 घंटों के लिए नेपाल बार्डर सील कर दिया गया है। शनिवार को एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने धनगढ़ी-गौरीफंटा बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी। महानगरों से लौटे नेपाल जाने वाले लोग जहां जंगल रास्ते से होकर नेपाल पहुंचे। वहीं भारतीयों को बार्डर सील होने से से लौटा दिया गया। बार्डर सील होने से गौरीफंटा बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों की भी लंबी लाइन लग गई है।

72 घंटों के लिए नेपाल बार्डर सील कर दिया गया, जिससे सारे वाहन कतार में खड़े नजर आ रहे हैं

बार्डर सील होने के दूसरे दिन शनिवार को पैदल और वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा

लोकसभा चुनाव को लेकर लखीमपुर खीरी में 13 मई को मतदान है, जिससे शुक्रवार की शाम पांच बजे के बाद नेपाल बॉर्डर सील कर दिया गया। बॉर्डर 13 मई की शाम मतदान खत्म होने के बाद ही खुलेगा। बार्डर सील होने के दूसरे दिन शनिवार को पैदल और वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। भारतीय और नेपाली नागरिकों को बार्डर मुख्य मार्ग से आने पर पूरी तरह से रोक लगी रही। इमरजेंसी सेवाओं में केवल एम्बुलेंस को ही आने-जाने की छूट दी गई।

भारतीय महानगरों से नेपाल लौटने वाले सैकड़ों लोग बॉर्डर तक आए। कस्टम और वन विभाग के कार्यालयों के पीछे जंगल मार्ग से होकर नेपाल पहुंचे। वहीं धनगढ़ी से वोट डालने के लिए आने वाले कई भारतीयों को बार्डर सील बताते हुए वापस लौटा दिया, जिससे उनमें रोष है। बॉर्डर बंद होने से नेपाल जाने वाले दूरदराज शहरों से आए मालवाहक वाहनों की संख्या बढ़ने से लाइन लगी रही।

वाहन चालकों को तीन दिन तक फंसने से खाने-पीने की परेशानी हो सकती है। बार्डर सील होने से नेपाली ग्राहकों की बनगवां मंडी में भी कुछ ही दुकानें खुली नजर आईं, लेकिन ग्राहक न आने से सन्नाटा पसरा रहा। एसएसबी के सहायक कमांडेंट सतीश कुमार ने बताया कि बार्डर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सीमा सील का अनुपालन कराया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000