यूपी एटीएस ने नक्सली गतिविधियों में शामिल पति-पत्नी को प्रयागराज में पकड़ा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस)ने मंगलवार को प्रयागराज में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। यूपी एटीएस ने जानकारी दी है कि कृपाशंकर सिंह (49) और उसकी पत्नी बिंदा सोना उर्फ मंजू उर्फ सुमन (41) प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सदस्य थे और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की योजना में शामिल थे।

इनामी नक्सली को भी दी थी शरण

यूपी एटीएस ने अपने बयान में कहा है कि प्रयागराज में गिरफ्तार हुए पति-पत्नी ने साल 2017-2018 में बड़े इनामी नक्सली क्वांथन श्रीनिवासन को शरण दी थी। उस वक्त श्रीनिवासन पर करीब पांच लाख रुपये का इनाम था। एटीएस ने बताया है कि दंपति ने श्रीनिवासन को महाराजगंज के करमहिया गांव में आश्रय देते हुए फर्जी नाम के साथ एक स्कूल में काम भी दिलाया था।

जानें कैसे पकड़े गए

यूपी एटीएस ने बताया है कि जुलाई 2019 में नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें से कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई। एटीएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास से जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के फोरेंसिक विश्लेषण से कृपाशंकर सिंह और उसकी पत्नी के बारे में सुराग हाथ लगे।

रायपुर में हुई थी दोस्ती

यूपी एटीएस ने बताया है कि फोरेंसिक विश्लेषण से पता लगा है कि दंपति के प्रतिबंधित संगठन के साथ संबंध सामने आए हैं। एटीएस ने कहा कि कृपाशंकर सिंह रायपुर में एक एनजीओ में काम करने के दौरान बिंदा सोना के संपर्क में आया था। शादी के बाद वे प्रतिबंधित संगठन में शामिल हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000