नई दिल्ली: NCR के इस होटल में अचानक घुसी पुलिस तो मची भगदड़, 29 लड़के-लड़कियां पकड़े

नई दिल्ली: एनसीआर में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इंदिरापुरम के एक होटल में छापा पड़ा तो वहां की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने 29 लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ करके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। इस रैकेट में और भी लोगों के जुड़े होने की आशंका है।

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित शक्ति खंड तीन के दीप रेजीडेंसी होटल में दो माह से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने छापा मारकर दिल्ली निवासी संचालक पंकज और 18 व्यक्तियों और 10 महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि उपरोक्त होटल में देह व्यापार का अनैतिक कार्य किया जा रहा है। मामला संज्ञान में आते ही सूचना को पुख्ता किया गया और फिर उनकी टीम ने मौके पर जाकर छापा मारा। उन्होंने बताया कि पुलिस का छापा लगते ही वहां हड़कंप मच गया और होटल में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन सभी को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर मौके से पुलिस को 39 मोबाइल फोन के अलावा आपत्तिजनक सामान और गोलियां तथा हजारों रुपए बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि होटल से पकड़कर थाने लाए गए लोगों से पूरे मामले को लेकर और भी पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। हाल के समय में गाजियाबाद में पुलिस ने कई बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। इससे पहले भी कुछ मॉल, स्पा सेंटर और होटल में देह व्यापार चलता हुआ पाया गया है। पुलिस मुहिम के तहत देह व्यापार के अड्डों पर कार्रवाई कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000