यूपी पुलिस के दारोगा ध्यान सिंह की लखनऊ में मिली सिर कटी लाश

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में दारोगा की रेलवे ट्रैक के पास सिर कटी लाश मिली है। दारोगा लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की करवाई शुरू कर दी है।लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के मझिंगवा गांव के पास गुरुवार को दारोगा की सिर कटी लाश मिली। दारोगा की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। पुलिस करीब 24 घंटे मामला दबाए बैठी रही। मामले में किसी पुलिस अधिकारी ने बयान तक नहीं जारी किया।

दारोगा ध्यान सिंह मूलरूप से कौशांबी जनपद के रहने वाले थे और लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड थे। जालौन जनपद में हुए ट्रांसफर के बाद वह फिलहाल ज्वाइनिंग लीव पर थे। उनकी पत्नी भी पुलिस मुख्यालय में सिपाही के पद पर तैनात है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को वह घर से तैयार होकर कहीं जाने के लिए निकले थे। दोपहर में उनका शव थानाक्षेत्र सुशांत गोल्फ सिटी के ही बक्कास रेलवे स्टेशन के पास मझिंगवां गांव में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला।

एडीसीपी साउथ राजेश यादव ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब दो बजे मामले की सूचना मिली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पर शव की शिनाख्त हुई। दारोगा की मौत को लेकर कई सवाल अनसुलझे हैं। पुलिस ने हत्या की बात से इंकार किया है। अभी तक परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। साउथ जोन डीसीपी ने बताया कि बॉडी को देखकर लग रहा है कि मामला सुसाइड का है। दारोगा मुख्यालय पर तैनात थे। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की विधिक करवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000