छात्र ने बाथरूम गए प्रिंसिपल की पीछे से गोली मारकर की हत्या

छतरपुर। जिले में शासकीय स्कूल के प्राचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ओरछा रोड थाना के धमोरा शासकीय स्कूल की बताई जा रही है। इसमें शासकीय स्कूल के 12वीं क्लास के दो छात्रों ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल की बाथरूम में गोली मारकर हत्या कर दी। सबसे शर्मनाक बात यह है कि हत्या करने के बाद वह स्कूल में नाच रहा था, जो घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बाथरूम गए थे प्रिंसिपल…

मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा का है, जहां दोपहर के स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना बाथरूम गए थे। इसी बीच पीछे से आकर आरोपी दो नाबालिग छात्रों ने उन पर दो गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की वजह से प्रिंसिपल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली मारने के बाद आरोपी छात्र बाथरूम से बाहर निकला और उसके पीछे दो छात्राएं भी डरी सहमी हुई बाहर आती दिखाई दीं। हत्या के बाद हत्यारा प्रिंसिपल के कमरे में गया और वहां से उनकी स्कूटी की चाबी लेकर उसे भी लेकर फरार हो गया।

हत्या के बाद नाचता दिखा हत्यारा…

हत्या की इस घटना में कुल दो छात्र शामिल हैं। इनमें से दोनों की पहचान हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हत्यारा छात्र खुशी से नाच रहा था। घटना का पता चलते ही भारी पुलिस बल वहां पहुंचा। एसपी अगम जैन ने भी मौके पर पहुंच कर कर सीसीटीवी की जांच की। फिलहाल आरोपी की पहचान कर ली है। वहीं एसपी का कहना है हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। बहरहाल आरोपी मौके से फरार है। स्कूल प्रशासन घटना की जानकारी होते हुए भी डर के कारण काफी कुछ छिपाने और न बताने का प्रयास कर रहा है। दोनों आरोपी 12वीं क्लास के हैं, जिनकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000