एक बार फिर पलटी यूपी पुलिस की गाड़ी; इस बार हुआ शाहजाब का एनकाउंटर

यूपी के शाहजहांपुर में प्रोफेसर आलोक गुप्ता की हत्या करने वाले शाहबाज का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस का आरोप है कि वे उसे कोर्ट मे पेश करने के लिए ले जा रहे थे, तभी गाड़ी के सामने एक जानवर आ गया और गाड़ी डिसबैलेंस होकर पलट गई। शाहबाज ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की और इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर फायर करते हुए खेतों में भागने की कोशिश की लेकिन, पुलिस में नेशनल हाईवे पर बतलैया गांव के पास खेत में हुई मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया था। रात में उसे सीएचसी तिलहर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित और हमलावर अलग समुदाय के होने के कारण माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर रात में ही पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी पुलिस को तैनात कर दिया गया था।  रात में ही डीएम की अनुमति से पोस्टमार्टम की तैयारी की गई। आधी रात के बाद करीब 1:30 बजे उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। उसको चार गोली लगी हैं, जो पेट और सीने पर लगी हैं।  सुबह तक शाहबाज के शव को लेने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं आया था। इसके चलते शव मोर्चरी में रखा हुआ है। शाहबाज का एक बड़ा भाई साबिर और दो छोटी बहन हैं जो घटना के बाद से घर में ताला डालकर कहीं चले गए हैं।

प्रोफेसर आलोक गुप्ता का मर्डर मामला…

ये मामला बीते मंगलवार को पेश आया। कुछ बदमाश एक कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता के घर में लूट के इरादे से घुसे, लेकिन प्रोफेसर की आंख खुल गई और उन्होंने बदमाशों का विरोध किया। इसी दौरान उन्होंने आलोक पर चाकुओं से हमला किया और उनका मर्डर कर दिया। बदमाशों ने उनके परिवार के लोगों पर भी अटैक किया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

हमले के दौरान पकड़ा गया शाहबाज…

हत्या के बाद जब शाहबाज भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस शाहबाज को कोर्ट लेकर जा रही थी, इसी दौरान गाड़ी पलट गई और शहबाज ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायर भी किया। ज्ञात हो कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहबाज मारा गया। प्रोफेसर आलोक गुप्ता के पिता सुधीर की तिरपाल की दुकान है। शाहबाज का ई-रिक्शा चलाता था और उनकी दुकान पर आना-जाना रहता था।

विकास दुबे मर्डर में ऐसा ही हुआ था…

बिकरू हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान भी पुलिस की गाड़ी पलट गई थी। रिपोर्ट्स के मुकाबिक आरोपी विकास ने भागने की कोशिश की थी। ये एनकाउंटर कानपुर में सुबह  6.15 और 6.30 के बीच हुआ था। 2 और 3 जुलाई की रात बिकरू गांव में विकास और उसकी गैंग ने पुलिस पर हमला किया था, जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000