यूपी विस उपचुनाव:भाजपा ने करहल में अखिलेश के भतीजे के सामने चला जीजा वाला दांव, जानें क्या बन रहे हैं समीकरण

मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान गुरुवार को कर दिया है। इसमें करहल विधानसभा सीट भी शामिल है। भाजपा ने करहल से अनुजेश यादव को उपचुनाव के मैदान में उतारा है। करहल में उपचुनाव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद बनने से कराया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव रिश्ते में अखिलेश यादव के जीजा लगते हैं। सपा ने करहल से अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है।ऐसे में करहल का मुकाबला फूफा और भतीजे का हो गया है।

धर्मेंद्र यादव ने तोड़ लिया था रिश्ता

अनुजेश यादव की शादी आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन से हुई है।धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव 2015 से 2020 तक मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। संध्या अखिलेश यादव की सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं।उस समय अजुनेश यादव सपा में ही थे।अनुजेश उसी कार्यकाल में फिरोजाबाद में जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे।अनुजेश फिरोजाबाद के भारौल गांव के रहने वाले हैं।चुनाव में सपा की हार देखकर अनुजेश ने भाजपा का दामन थाम लिया था।अनुजेश मार्च 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे।इसके बाद से धर्मेंद्र यादव ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने अनुजेश से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।इसके बाद दोनों परिवारों में बोलचाल भी बंद है।

करहल में किसके कितने मतदाता

इस कदम से भाजपा ने करहल विधानसभा के डेढ़ लाख से अधिक यादव मतदाताओं में सेंध लगाने का जबरदस्त प्लान बनाया है।करहल विधानसभा में यादव के बाद सबसे बड़ी जाति शाक्य और मौर्य की है।करहल में बसपा ने अवनीश शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा है,जिससे करहल में ओबीसी वोटों का बंटवारा हो सकता है।बसपा की रणनीति शाक्य और दलित मतों के जोड़ से करहल को जीतने की है।

करहल में क्यों हो रहा है उपचुनाव

अनुजेश यादव की भी करहल विधानसभा में अच्छी पकड़ है। वहीं सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद हैं।साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल में भाजपा के प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।हालांकि सपा ने अखिलेश यादव से पहले कन्नौज से तेज प्रताप को ही प्रत्याशी बनाया था,लेकिन बाद में अखिलेश यादव खुद करहल से चुनाव लड़े।अब अखिलेश यादव ने करहल से तेज प्रताप को प्रत्याशी बनाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शहादरा में हाई-टेंशन पोल पर चढ़ा व्यक्ति,कहा- पीएम मोदी, सीएम और चीफ जस्टिस से बात कराओ     |     दिवाली से पहले दिल्ली बनी गैस चेंबर, कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार, हवा में घुला जहर     |     दिल्ली-एनसीआर में GRAP-II के लागू होते ही लोगों की जेब पर दिखा असर, दोगुनी कर दी गई पार्किंग फीस     |     धरती के भगवान खेलते रहे क्रिकेट, पिता को टरकाता रहा स्टाफ, बुखार से मासूम बच्ची ने पिता की गोद में तोड़ा दम     |     यूपी विस उपचुनाव:भाजपा ने करहल में अखिलेश के भतीजे के सामने चला जीजा वाला दांव, जानें क्या बन रहे हैं समीकरण     |     यूपी विस उपचुनाव:बसपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट     |     यूपी विस उपचुनाव:करहल से लालू और मुलायम के दामादों के बीच होगा चुनावी मुकाबला     |     यूपी विस उपचुनाव:कांग्रेस के इनकार के बाद सपा ने बाकी बची 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार     |     झारखंड विधानसभा चुनाव: झामुमो ने जारी की 5 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, चमरा लिंडा को दिया टिकट     |     झारखंड विधानसभा चुनाव:असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान,सरकार बनने पर हुसैनाबाद बनेगा जिला, राम या कृष्ण के नाम पर होगा नामकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000