यूपी का युवक सऊदी गया था बकरी चराने धारदार हथियार से कर दी गई हत्या, 40 दिन बाद स्वदेश लाया गया शव

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले एक व्यक्ति का शव करीब 40 दिन बाद सऊदी अरब से घर पहुंचा। परिजनों की उपस्थिति में रविवार की देर रात मोहम्मद शकील के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शव को भारत लाने के लिए परिजनों ने स्थानीय स्तर से लेकर भारत सरकार तक गुहार लगाई थी।

सऊदी में बकरी चराने का करते थे काम…

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार को बताया कि सदर तहसील के इमरती बिसेन निवासी मोहम्मद शकील (40) सऊदी अरब में बकरी चराने की नौकरी करते थे। करीब 40 दिन पूर्व उनके साथ ही बकरी चराने वाले कुछ लोगों ने धारदार हथियार से मोहम्मद शकील की हत्या कर दी।

भारत सरकार से लगाई थी गुहार…

मालिक की तरफ से इस मामले की परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने जिला प्रशासन के माध्यम से भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए शव स्वदेश लाने की गुहार लगाई।

40 दिन बाद स्वदेश लाया गया शव…

जिलाधिकारी ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के विशेष प्रयास से आखिरकार 40 दिन के बाद सऊदी अरब से शकील का शव भारत लाया गया। शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने रविवार की देर रात शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

मृतक की हैं चार बेटियां…

मृतक मोहम्मद शकील की चार बेटियां हैं जिनकी उम्र 12 साल से कम है। शकील के रिश्तेदार निजामुद्दीन ने कहा, ‘हम भारत सरकार और गोंडा जिला प्रशासन के आभारी हैं, जिन्होंने हमारी मदद की। विदेश राज्य मंत्री ने मामले में हस्तक्षेप कर शव को भारत लाने में मदद की। हम मांग करते हैं कि विदेश मंत्री आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सऊदी प्रशासन से बात करें।’

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण; युवती से गैंगरेप-हत्या के बाद एसपी ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर     |     सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स का होगा विस्तार     |     दहेज के लिए विवाहिता को अर्धनग्न हालत में घर से निकाला, चार पर केस दर्ज     |     भ्रष्टाचार के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी और बाबू पर गिरी गाज; किए गए निलंबित, केस दर्ज     |     कौशाम्बी में 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने किया विरोध तो ड्रम में भरने की दी धमकी     |     कार से आए बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, कुछ दिन पहले मृतक जमानत पर आया था बाहर     |     अयोध्‍या में भीषण सड़क हादसा; तीन डंपर आपस में टकराए, आग में जलकर ड्राइवर और क्‍लीनर की मौत     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000