एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने आज जनपद प्रतापगढ़ में वांछित 50000 के इनामिया आरोपी रुस्तम को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ थाना जेठवारा में आज 14 अक्टूबर को वांछित अभियुक्त रुस्तम को गिरफ्तार करने की सफलता एसटीएफ के प्रयागराज यूनिट को प्राप्त हुई है रुस्तम पुत्र रोशन निवासी ग्राम गोकुला थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के पास से एक आधार कार्ड और 550 रुपए नगद बरामद हुए हैं रुस्तम को जदवापुर बगीचा के सामने ग्राम सराय देवराय थाना क्षेत्र जेठवारा के पास आज शाम लगभग 6:00 बजे के आसपास गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि विगत कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराधीक घटनाओं को अंजाम दिए जाने की सूचनाओं प्राप्त हो रही थी इस संबंध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों इकाइयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था इसी निर्देश के क्रम में शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के पर्यवेक्षण व इंस्पेक्टर जयप्रकाश राय के नेतृत्व में टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी।

जिसमें सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह के साथ मुख्य आरक्षी साजिद अली,संतोष ,अमित शर्मा,अजय यादव की टीम ने जनपद प्रतापगढ़ में अपराधिक अभिसूचना संकलन की कार्रवाई में भ्रमणशील थी इसी दौरान थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के वांछित अभियुक्त की प्रतापगढ़ में मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई इस सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए उपरोक्त टीम द्वारा जदवापुर बगीचा के सामने ग्राम सराय देवराय थाना जेठवारा पर पहुंचकर उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया और उसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।

एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने बताया की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 21- 6- 24 को सुबह महेंद्र यादव पुत्र भरत लाल निवासी सराय देवराय जेठवारा को जो अपनी बाइक से फाइनेंस कार्यालय जा रहा था उससे पैसे को लेकर कुछ विवाद चल रहा था इस विवाद के कारण यह अपने साथी आले हसन,महफूज मेराज,सोहेल व रिजवान के साथ मिलकर उसकी बाइक रास्ते में रोककर जान से मारने की नीयत से लाठी डंडा सरिया आदि से मारपीट किया था।

उक्त घटना के संबंध में थाना जेठवारा प्रतापगढ़ पर अभियोग पंजीकृत हुआ था यह और महफूज गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गया था हाल ही में किसी काम से वापस आया था और पकड़ा गया अभ्युक्ति रुस्तम को थाना जेठवारा पर इसी मुकदमा संख्या 150/24 में दाखिल किया गया है और आगे की कार्रवाई स्थानी पुलिस करेगी रुस्तम पर कुल सात मुकदमे दर्ज हैं जिनमें दो प्रयागराज चार प्रतापगढ़ और एक बाराबंकी में दर्ज है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000