गुरु-शिष्य के रिश्ते पर मचा बवाल; भरी पंचायत के सामने पैर धुलवाकर वही पानी पीने को कहा

विवाद की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित युवक ने एक शराब बेचने वाले का एआई से एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जिससे गांव में तनाव फैल गया। पंचायत ने युवक को सजा के तौर पर पैर धोकर पानी पीने को कहा। घटना का वीडियो वायरल होते ही प्रदेशभर में मामला तूल पकड़ गया। दमोह जिले के पटेरा थाना के सतरिया गांव में कुशवाहा समाज के युवक से पैर धुलवाकर वही पानी पिलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। कलेक्टर, एसपी ने रविवार रात संयुक्त प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी और बताया गांव में जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। यह मामला पूरे प्रदेश में गर्मा गया है। जिला प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है कि गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे। वहीं, कुशवाहा समाज के लोगों द्वारा रविवार को एसपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों पर अन्य धाराएं लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई। उसके बाद पुलिस ने उनकी मांग मानते हुए धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया।

यह है मामला

सतरिया गांव में पहले से शराबबंदी लागू है। कुछ दिन पहले यहां अनुज उर्फ अन्नू पांडे नाम का युवक शराब बेचते और पीते मिला था। इसके बाद गांव के ही एक युवक पुरुषोत्तम कुशवाहा ने अन्नू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें एआई टेक्निक से उसे जूते की माला पहने दिखाया। ये वीडियो वायरल होते ही गांव के कुछ लोग आक्रोशित हो गए। विवाद बढ़ता देख युवक ने पोस्ट डिलीट कर दी। सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली, लेकिन बात नहीं बनी। शुक्रवार को नाराज लोगों ने पंचायत बुलाकर वीडियो बनाने वाले युवक से सवाल-जवाब किए। फिर उसे अन्नू के पैर धोकर पानी पीने की सजा सुनाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने भरी सभा में अन्नू के पैर धोए, फिर वही पानी पीया। शनिवार शाम सोशल मीडिया पर किसी ने यह वीडियो वायरल कर दिया। उसके बाद हड़कंप मच गया और पुलिस तक मामला पहुंचा। जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।

हमारा गुरु शिष्य का रिश्ता

पैर धोने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। मामले के तूल पकड़ते ही अन्नू पांडे ने शनिवार रात एक वीडियो जारी किया। इसमें कहा कल जो वीडियो सामने आया है, उसे ओबीसी समाज के लोग राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है। हमारा गुरु शिष्य का रिश्ता है, इसी के कारण उसने खुद अपनी इच्छा से हमारे पैर धोए थे।अगर कुशवाहा समाज को हमारे पैर धुलवाने से दिक्कत हो रही है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।

पीड़ित बोला वे हमारे पारिवारिक गुरु

पीड़ित युवक ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें कहा कि कुछ लोग इसे सामाजिक मुद्दा बना रहे हैं। मैंने गलती की थी और उसके लिए माफी भी मांगी है। जिनके पैर मैंने धोए वे हमारे पारिवारिक गुरु हैं। इसलिए मैंने ऐसा किया। युवक ने इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाने की अपील की है। साथ ही कलेक्टर, एसपी, थाना प्रभारी से वीडियो हटाने और किसी पर भी कार्रवाई न करने को भी कहा है।

समाज के लोगों का प्रदर्शन

रविवार दोपहर कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि इस मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर धाराएं बढ़ाई जाए। जिस युवक के पैर धोए गए हैं वह एक शराब माफिया है उसके द्वारा यह गलत काम किया है।

दो आरोपी गिरफ्तार

रविवार रात एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी और कलेक्टर सुधीर कोचर द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। एसपी सोमवंशी ने बताया इस मामले में चार नामजद लोगों सहित अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर हैं। लोगों के बीच जाकर कुरीतियां दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000